रणवीर की इस तस्वीर पर बोलीं दीपिका

कानपुर। अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' की तैयारियों में जुटे एक्टर रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर ओपन शर्ट पहन कर अपने फैंस के लिए एक तस्वीर साझा की जिसमें रणवीर के सिक्स पैक एब्स दिखाई दे रहे हैं। रणवीर की इस तस्वीर पर उनकी अट्रैक्टिव बॉडी को लेकर उन्हें काफी तारीफें कमेंट के जरिए मिली। इस पोस्ट की खास बात रणवीर की ये तस्वीर नहीं बल्कि दीपिका का इस पर आया एक कमेंट है। दीपिका ने रणवीर को लेकर इस पोस्ट पर कमेंट के जरिए अपना प्यार जगजाहिर कर दिया है। दीपिका ने रणवीर की इस फोटो पर कमेंट कर लिखा, 'माइन'और इसी के साथ कई सारे दिल वाले स्माइलीज भी कमेंट किए।

रणवीर सिंह ने दिखाए सिक्स पैक एब्स,तो दीपिका बोलीं हैं सिर्फ मेरे

दीपिका और रणवीर की वेडिंग

दीपिका और रणवीर सिंह की वेडिंग को लेकर इन दिनों बी टाउन में काफी चर्चे चल रहे हैं। वैसे भी फिल्म जगत में कुछ दिनों से सेलेब्स वेडिंग सीजन सेलीब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में फैंस रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को भी शादी के बंधन में बंधे देखना चाहते हैं। कुछ दिनों पहले खबर आ रही थी कि दोनों के घरवालों ने मिल कर शादी की कुछ तारीखें तय की हैं। फिलहाल शादी नहीं अगर उनके रिलेशनशिप की भी बात करें तो अभी तक उसकी भी कोई पुष्टी नहीं की गई है। हालांकि फैंस मुताबिक कहा जा रहा है कि दोनों इस साल नवम्बर के महीने तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।

रणवीर सिंह ने दिखाए सिक्स पैक एब्स,तो दीपिका बोलीं हैं सिर्फ मेरे

ये हैं रणवीर की अपकमिंग फिल्में

रणवीर सिंह इन दिनों दीपिका के साथ अपने रिलेशनशिप की अफवाहों को लेकर लाइम लाइट में तो हैं ही साथ ही अपनी अपकमिंग फिल्मों के लिए भी ये सुर्खियों में हैं। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 'सिंबा' की रिलीज की तारीख तय हो चुकी है। इसके अलावा रणवीर फिल्म 'गली ब्वॉय' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। 'सिंबा' में रणवीर एक पुलिसमैन की भूमिका में नजर आ रहे हैं वहीं 'गली ब्वॉय' में वो मुंबई के धारावी इलाके में रहने वाले एक रैपर का किरदार निभाएंगे जो अपने इस हुनर के दम पर खूब नाम कमाना चाहता है।

रणवीर सिंह ने दिखाए सिक्स पैक एब्स,तो दीपिका बोलीं हैं सिर्फ मेरे

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'सिंबा' के क्लाइमैक्स में 'सिंबा' और 'सिंघम' दोनों ही दिखेंगे एक साथ

नया 'आशियाना' तैयार कर रहे हैं दीपिका-रणवीर, कर सकते हैं इस साल शादी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk