features@inext.co.in   
KANPUR: सैटरडे को दिन के वक्त प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी के बाद शाम को इस कपल ने एक पार्टी दी जहां उनकी फैमिलीज और कुछ बेहद करीबी दोस्तों ने शिरकत की। इस पार्टी में शामिल होने वालों में आलिया भट्ट, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, संजय लीला भंसाली, परिणीति चोपड़ा, अंबानी फैमिली जैसे नाम शामिल थे। फैमिली और फ्रेंड्स समेत सिर्फ 20 लोगों को ही इस पार्टी पर इनवाइट किया गया था। रणवीर सिंह को भी बुलाया गया था और उम्मीद की जा रही थी कि वह इस पार्टी पर पहुंचकर धमाल मचाएंगे पर ऐसा हुआ नहीं। 
रणवीर ने बना ली दूरी
यहां गौर करने वाली बात यह है कि प्रियंका ने रणवीर को तो इनवाइट किया पर वह उनकी कथित गर्लफ्रेंड और बाजीराव मस्तानी मूवी की अपनी को-स्टार दीपिका पादुकोण को बुलाना भूल गईं। कहा जा रहा है कि यही वजह थी कि रणवीर ने भी इस पार्टी से दूरी बना ली। सोर्सेज के मुताबिक, रणवीर बिना दीपिका के इस पार्टी का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। यहां सोचने वाली बात यह है कि आखिर प्रियंका ने दीपिका को न्यौता क्यों नहीं भेजा? बता दें कि करन जौहर के चैट शो के चौथे सीजन में दीपिका और प्रियंका ने साथ हिस्सा लिया था। 
आखिर क्यों नहीं दिया न्यौता 
मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, 'दीपिका ने हमेशा से ही प्रियंका को सपोर्ट किया है। अगर उन्हें सगाई की इस पार्टी में बुलाया जाता तो वह उनकी खुशी में जरूर शामिल होतीं। सभी को पता है कि दीपिका और रणवीर रिलेशनशिप में हैं और कहा जा रहा है कि वे भी नवंबर में शादी करने वाले हैं। ऐसे में यह हैरान करने वाली बात है कि आखिर दीपिका का नाम प्रियंका की गेस्ट लिस्ट में क्यों नहीं था?' 
जोनस फैमिली ने किया प्रियंका का वेलकम
18 अगस्त को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते पर ऑफीशियल मोहर लगने के बाद इस कपल को हर तरफ से बधाई भरे मैसेज मिल रहे हैं। इस बीच निक के फादर पॉल केविन जोनस ने इस कपल की रोका सेरेमनी के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं अपने बेटे निक की सगाई को लेकर बहुत खुश हूं। हम प्रियंका का प्यार और एक्साइटमेंट के साथ अपनी फैमिली में वेलकम करते हैं।' निक के बड़े भाई और सिंगर जो जोनस ने इस कपल की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अपने भाई के लिए इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। फैमिली में अपका स्वागत है प्रियंका।'

features@inext.co.in   

KANPUR: सैटरडे को दिन के वक्त प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की रोका सेरेमनी के बाद शाम को इस कपल ने एक पार्टी दी जहां उनकी फैमिलीज और कुछ बेहद करीबी दोस्तों ने शिरकत की। इस पार्टी में शामिल होने वालों में आलिया भट्ट, आयुष शर्मा, अर्पिता खान शर्मा, संजय लीला भंसाली, परिणीति चोपड़ा, अंबानी फैमिली जैसे नाम शामिल थे। फैमिली और फ्रेंड्स समेत सिर्फ 20 लोगों को ही इस पार्टी पर इनवाइट किया गया था। रणवीर सिंह को भी बुलाया गया था और उम्मीद की जा रही थी कि वह इस पार्टी पर पहुंचकर धमाल मचाएंगे पर ऐसा हुआ नहीं। 

रणवीर ने बना ली दूरी

दीपिका की वजह से प्रियंका-निक की सगाई पार्टी में नहीं गए रणवीर!

यहां गौर करने वाली बात यह है कि प्रियंका ने रणवीर सिंह को तो इनवाइट किया पर वह उनकी कथित गर्लफ्रेंड और बाजीराव मस्तानी मूवी की अपनी को-स्टार दीपिका पादुकोण को बुलाना भूल गईं। कहा जा रहा है कि यही वजह थी कि रणवीर ने भी इस पार्टी से दूरी बना ली। सोर्सेज के मुताबिक, रणवीर बिना दीपिका के इस पार्टी का हिस्सा नहीं बनना चाहते थे। यहां सोचने वाली बात यह है कि आखिर प्रियंका ने दीपिका को न्यौता क्यों नहीं भेजा? बता दें कि करन जौहर के चैट शो के चौथे सीजन में दीपिका और प्रियंका ने साथ हिस्सा लिया था। 

आखिर क्यों नहीं दिया न्यौता  

दीपिका की वजह से प्रियंका-निक की सगाई पार्टी में नहीं गए रणवीर!

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है, 'दीपिका ने हमेशा से ही प्रियंका को सपोर्ट किया है। अगर उन्हें सगाई की इस पार्टी में बुलाया जाता तो वह उनकी खुशी में जरूर शामिल होतीं। सभी को पता है कि दीपिका और रणवीर रिलेशनशिप में हैं और कहा जा रहा है कि वे भी नवंबर में शादी करने वाले हैं। ऐसे में यह हैरान करने वाली बात है कि आखिर दीपिका का नाम प्रियंका की गेस्ट लिस्ट में क्यों नहीं था?' 

जोनस फैमिली ने किया प्रियंका का वेलकम

18 अगस्त को प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रिश्ते पर ऑफीशियल मोहर लगने के बाद इस कपल को हर तरफ से बधाई भरे मैसेज मिल रहे हैं। इस बीच निक के फादर पॉल केविन जोनस ने इस कपल की रोका सेरेमनी के बाद अपनी खुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं अपने बेटे निक की सगाई को लेकर बहुत खुश हूं। हम प्रियंका का प्यार और एक्साइटमेंट के साथ अपनी फैमिली में वेलकम करते हैं।' निक के बड़े भाई और सिंगर जो जोनस ने इस कपल की एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मैं अपने भाई के लिए इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। फैमिली में अपका स्वागत है प्रियंका।' 

ये भी पढ़ें: प्रियंका संग सगाई कर निक वापस लौटे विदेश, अब सीधा बारात लेकर ही आएंगे मुंबई

ये भी पढ़ें: इस वजह से स्वरा भास्कर ने डिएक्टिवेट किया अपना ट्विटर अकाउंट

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk