RANCHI: टाटीझरिया थाना क्षेत्र के बन्हे जंगल में एक हिरण का शिकार किया गया है। उसे दो गोलियां मारी गई थीं। हिरण का शव लेकर कार से भागते दो लोगों को पुलिस ने रविवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। कार से रायफल और चार गोलियों भी मिली हैं। गिरफ्तार युवकों में एक हजारीबाग कोर्ट का पेशकार है। इस संबंध में थाना में आ‌र्म्स एक्ट व वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।

लोगों ने दी फायरिंग की सूचना

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने बन्हे जंगल में संदिग्ध चहलकदमी व गोली चलने की सूचना दी थी। इसके बाद मैं अपनी टीम के साथ जांच के लिए बन्हे गया। वहां पहुंचने पर एक सफेद रंग का फोर व्हीलर तेजी से बिष्णुगढ़ की ओर भागता दिखा। बन्हे जंगल में कहीं कुछ नजर नहीं आया। वापस लौटने के बाद थाना गेट के सामने वाहन चे¨कग के दौरान एक ऑल्टो जेएच 0ख् एए 0म्8ब् की जांच की गई तो उसकी डिक्की में एक मृत हिरण मिला, जिसे दो गोलियां लगी थीं। हिरण का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

रायफल के कागजात नहीं

गिरफ्तार अमित कुमार सिंह, पिता स्व। वीरेंद्र कुमार सिंह सिविल कोर्ट का पेशकार हैं। वहीं राधेश्याम सिंह पिता स्व। अवधेश कुमार सिंह ने अपने आप को कृषक बताया है। आरोपियों का कहना है कि उसे हिरण सड़क पर मिला था। आरोपी बरामद रायफल के कागजात नहीं पेश कर सके हैं।

फल देकर हिरण को फंसाया

वन विभाग के एसीएफ प्रमोद अग्रवाल और थाना प्रभारी समेत अन्य ने बन्हे जंगल का निरीक्षण किया। जहां उन्हें एक तालाब के पास फल वगैरह पड़े मिले। अग्रवाल ने बताया कि संभवत: ये फल दिखाकर हिरण को फंसाया गया होगा। हिरण जैसे ही इन्हें खाने आया उसे गोली मार दी गई।

---कोट---

जांच में कार में हिरण पाया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी बरामद हथियार का कागजात पेश नहीं कर सके। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

- अनूप बिरथरे, एसपी, हजारीबाग