- पूरा-पूरा कुनबा ही हो गया वोटर लिस्ट से गायब

- वोटर लिस्ट में अपडेशन में सामने आई कई खामियां

- एड न होने वाले वोटर्स नहीं दे सकेंगे वोट

GORAKHPUR: वोटर लिस्ट में गड़बड़ी कोई नई बात नहीं है। आए दिन राजनैतिक दल और नेताओं के साथ आम आदमी भी वोटर लिस्ट को लेकर शिकायत करता रहता है। 2017 के विधानसभा इलेक्शन के लिए तैयार की गई वोटर लिस्ट में भी हमेशा की तरह खामियां मिली हैं। जहां कई इलाकों से पूरी फैमिली ही वोटर लिस्ट से गायब हो गई है, वहीं कुछ लोगों को खुद के नाम भी ढूंढे नहीं मिल रहे हैं। हालत यह है कि जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से लेकर बीएलओ और कंट्रोल रूम में भी वोटर लिस्ट से जुड़ी शिकायतों का अंबार लगा है। नई वोटर लिस्ट में पहले के मुकाबले वोटर्स तो बढ़े हैं, लेकिन इसमें कई मोहल्लों में से पुराने वोटर्स के नाम गायब भी हो गए हैं।

गड़बड़ी की आ रही शिकायत

वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की शिकायतों का अंबार लगा है। कंट्रोल रूम से लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी और इलेक्शन से जुड़े लोगों के पास शिकायत करने वालों का तांता लगा है। आरओ और बीएलओ भी सफाई देते-देते परेशान हैं, लेकिन वोटर्स की मुश्किलें कम नहीं हो पाई हैं। शहर विधानसभा के मेवातीपुर उर्फ चैनपुर की रहने वाली सुमन वर्मा ने बताया कि पिछले साल तक उनकी फैमिली का नाम वोटर लिस्ट में शामिल था, लेकिन इस बार उनकी पूरी फैमिली ही लिस्ट से गायब हो चुकी है। वहीं, बिछिया में रहने वाली सुमन वर्मा की मानें तो उनकी फैमिली के साथ ही कई और घरों में रहने वाले लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए हैं, जबकि उन्होंने फॉर्म 6 भरकर जमा भी किया था।

विधानसभा का नाम एक्सपायर्ड शिफ्टेड रिपीटेड

320 कैंपियरगंज - 2472 2702 2249

321 पिपराइच - 3445 1881 1560

322 गोरखपुर शहर - 2202 7896 2974

323 गोरखपुर ग्रामीण 3405 3725 2064

324 सहजनवां - 2949 1769 1428

325 खजनी - 2935 1584 2458

326 चौरीचौरा - 4196 3702 4696

327 बांसगांव - 3375 3180 2036

328 चिल्लूपार - 2868 5545 2101

न्यू वोटर्स (फॉर्म 6 स्टेटस)

विधानसभा का नाम वोटर जुड़े

320 कैंपियरगंज - 10245

321 पिपराइच - 12112

322 गोरखपुर शहर - 15256

323 गोरखपुर ग्रामीण 12039

324 सहजनवां - 12007

325 खजनी - 11857

326 चौरीचौरा - 11473

327 बांसगांव - 10437

328 चिल्लूपार - 13213

वोटर्स के नाम कटे (फॉर्म 7 स्टेटस)

विधानसभा का नाम वोटर जुड़े

320 कैंपियरगंज - 7423

321 पिपराइच - 6887

322 गोरखपुर शहर - 13075

323 गोरखपुर ग्रामीण 9203

324 सहजनवां - 6148

325 खजनी - 6996

326 चौरीचौरा - 12596

327 बांसगांव - 8592

328 चिल्लूपार - 10541

क्या है वोटसर् की तादाद

विधानसभा का नाम 2012 2017

320 कैंपियरगंज - 336537 363280

321 पिपराइच - 334828 386028

322 गोरखपुर शहर - 357155 427182

323 गोरखपुर ग्रामीण 340646 391364

324 सहजनवां - 320761 358128

325 खजनी - 325282 363060

326 चौरीचौरा - 316839 342999

327 बांसगांव - 328600 369832

328 चिल्लूपार - 400304 430920