कानपुर। उत्तराखंड विधानसभा में बुधवार को गौरक्षा हित में एक बड़ा सकंल्प पास हुआ। पशुपालन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रेखा आर्य ने बुधवार को सदन में संकल्प पेश किया। इस संकल्प के तहत गाय को 'राष्ट्र माता' घोषित करने की मांग हुई है। सदन में सरकार की ओर से प्रस्तुत संकल्प का विपक्ष ने भी समर्थन किया। इसके बाद इसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। संकल्प को अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। 

गाय को 'राष्‍ट्रमाता' का दर्जा देने वाला पहला राज्‍य बना उत्‍तराखंड

केंद्र भी जल्द ही इस प्रस्ताव पर अपना फैसला दे सकता
रेखा आर्या का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि केंद्र भी जल्द ही इस प्रस्ताव पर अपना फैसला देगा। संकल्प पारित होने के बाद गाय को राष्ट्र माता को सम्मान देने की श्रेणी में उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। इधर, गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग को लेकर उत्तराखंड के संत गोपालमणि महाराज की मुहिम को राज्य से बल मिला। गौ क्रांति मंच के पदाधिकारियों ने विधायकों का आभार जताया है।

दुनिया की सबसे छोटी गाय है मनिकयम, गिनीज बुक में भी दर्ज है इसका नाम

National News inextlive from India News Desk