- राजधानी के अलग-अलग हिस्सों से तस्करों के गैंग को पुलिस ने दबोचा

PATNA : बिहार में शराबबंदी क्या हुई कि नशा बेचने वाले धंधेबाजों की चांदी हो गई। इसका सबसे बड़ा फायदा गांजा तस्करों को मिला है। जो राजधानी सहित अधिकांश जगहों पर इसकी सप्लाई कर रहे हैं। इस बात का खुलासा किया है पटना पुलिस ने, जिसके हाथ क्0 गांजा तस्करों का एक बड़ा गैंग लगा है। जो राजधानी के अलग-अलग हिस्सों में गांजा की सप्लाई कर रहे थे। चौंकाने वाली बात ये है कि पटना के अंदर गांजा की डिमांड बढ़ते ही दिल्ली और नेपाल की सप्लाई में कमी कर दी गई है। तस्कर गांजा की जिस खेप को नेपाल और दिल्ली सहित देश के दूसरे हिस्सों में भेजते थे, उस खेप को पटना के अंदर ही खपाया जा रहा है।

- रात के अंधेरे में होती थी सप्लाई

पुलिस को इस बात की भनक ना लगे, इसलिए तस्कर पटना में गांजा की सप्लाई को रात के अंधेरे को करते थे। इस गोरखधंधे को अलग-अलग इलाके में ऐसे जगहों से चलाया जा रहा था, जहां पर कोई आता-जाता न हो। लेकिन रविवार की रात एसएसपी मनु महाराज को इसकी भनक लग ही गई। उन्होंने खुद पूरे मामले को लीड किया। तेज-तर्रार अफसर से भरी टीम तैयार की। राजीव नगर और शास्त्रीनगर सहित दूसरे थाना एरिया में एकसाथ एक वक्त पर छापेमारी की गई। अलग-अलग जगहों से क्0 तस्करों को गिरफ्तार किया गया।

- सिगरेट में भरा जाता था गांजा

डिमांड बढ़ा देख तस्कर और दलालों ने मिलकर पुलिस से बचने के लिए तरीका भी निकाल रखा था। जिसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने किया। पुलिस को शक न हो, इस लिए सिगरेट में गांजा भरा जाता था। इसके बाद उसे पैक कर डिमांड वाली जगहों पर भेजा जाता था। गांजा वाले हर एक सिगरेट की काफी कीमत वसूली जाती थी।

- ये हैं पकड़े गए गांजा तस्कर

क्। आकाश पांडेय, चिरैयाटांड़ देवी स्थान, पटना

ख्। मो। शौकत, बीबीगंज, दानापुर

फ्। विक्रम कुमार, कुरहनी, मुजफ्फरपुर

ब्। राकेश कुमार, राजीव नगर, पटना

भ्। राजेश कुमार, परही, बिहटा

म्। गोपाल प्रसाद, आनंदनपुर, बिहटा

7. नागेश प्रसाद, पुनपुन, पटना

8. राजकुमार, मोतेपुर, अरवल

9. मो। जहांगीर, ईशापुर, फुलवारी शरीफ

क्0. विक्की कुमार, कुरहनी, मुजफ्फरपुर

- बरामदगी

क्। काफी मात्रा में गांजा

ख्। क्8 हजार कैश

फ्। मोबाइल फोन