मेजर की पत्‌नी शैलजा हत्याकांड से जुड़ा है मामला

meerut@inext.co.in
MEERUT : शैलजा हत्याकांड में दिल्ली पुलिस हत्यारोपी मेजर निखिल हांडा द्वारा छिपाए गए साक्ष्यों को मेरठ के देहात क्षेत्र में ढूंढ रही है। जिसके लिए बुधवार को दिल्ली पुलिस ने दौराला क्षेत्र में कई ढाबा संचालकों से बातचीत भी की। कई स्थानों पर जांच पड़ताल की। कई ढाबों पर तलाशी अभियान भी चलाया। मेजर निखिल हांडा के खिलाफ दिल्ली पुलिस ठोस सबूत ढूंढ रही है। सीओ सदर व एएसपी सतपाल सिंह का कहना है कि मंगलवार को दिल्ली पुलिस मेरठ में थी। उसने कई जगह छानबीन में की है, लेकिन बुधवार की गई छानबीन के बारे में उन्हें अभी जानकारी नहीं मिली है।

 

पहले दें सूचना

आर्मी के अधिकारियों ने लालकुर्ती पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पुलिस कैंट एरिया में छानबीन करने के लिए आती है तो पहले इसकी सूचना आर्मी अधिकारियों को दी जाए। लालकुर्ती इंस्पेक्टर रघुराज सिंह ने बताया कि कैंट में दिल्ली पुलिस छानबीन करने आती है तो पहले स्थानीय पुलिस से संपर्क करना होगा। उसके साथ ही वह कैंट एरिया में एंट्री कर सकती है।

 

कमरे में छिपे है राज

दिल्ली पुलिस ने जिस कमरे से मेजर निखिल राय हांडा को दबोचा है। वह सदर थाना क्षेत्र के आर्मी क्षेत्र में है। दिल्ली पुलिस का मानना है कि इस कमरे में शैलजा हत्याकांड के काफी राज छिपे हुए है। दिल्ली पुलिस इस कमरे की तलाशी लेने का प्रयास कर रही है।