कानपुर। कांग्रेस नेता और दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित का 81 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्हें सेहत खराब होने के बाद दिल्ली के एस्कॉर्ट्स फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एस्कॉर्ट्स फोर्टिस के निदेशक डॉ। अशोक सेठ ने बताया कि शीला दीक्षित को डॉक्टरों की एक टीम ने अच्छी तरह से ट्रीट किया था लेकिन दोपहर 3:15 बजे उन्हें फिर से कार्डियक अरेस्ट हुआ, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया और दोपहर 3:55 बजे में उनकी सांसे थम गईं। दीक्षित के निधन के बाद सोशल मीडिया समेत हर जगह शोक की लहर है। आइये, जानें सोशल मीडिया पर उनके निधन के बाद दिग्गजों की क्या प्रतिक्रिया रही।

अमित शाह
गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा, 'दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित जी के निधन से अत्यंत दुखी हूँ। मैं उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार को शक्ति दे और दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करे । ॐ शांति शांति शांति।'

राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी ट्वीट में कहा, 'कांग्रेस पार्टी की प्यारी बेटी शीला दीक्षित जी के निधन की खबर सुनकर दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और दिल्ली के नागरिकों के प्रति मेरी संवेदना है। उन्होंने निस्वार्थ भाव से 3 बार सीएम के रूप में दिल्ली के लोगों को सेवा दी।


प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी ट्वीट में कहा, 'शीलाजी को हमेशा उनकी यादगार शासनकाल और दिल्ली के विकास में अपार योगदान के लिए याद किया जाएगा। मुझे उनकी स्माइल, व्यवहार और सलाह हमेशा याद रहेगी।


अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी दीक्षित के निधन पर शोक जाहिर की। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'शीला दीक्षित जी के निधन के बारे में जानकर बहुत हूं। यह कांग्रेस पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। वह एक जन नेता थीं और बहुत याद आएंगी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।'


कमलनाथ
इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने लिखा है, 'दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित जी के दुखद निधन का समाचार सुन स्तब्ध हूं,परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएँ। उनका निधन राजनैतिक क्षेत्र की ऐसी क्षति है जो अपूर्णीय है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे।'


भूपेश बघेल
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी दीक्षित के निधन पर शोक जाहिर की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री, हम सबकी नेता एवं मार्गदर्शक रहीं आदरणीय शीला दीक्षित जी के निधन का समाचार सुनकर मन व्यथित है। अभी कुछ दिन पहले ही मुझे उनका आशीर्वाद मिला था। ये बदली हुई चमकती दिल्ली अपनी इस सृजनकारी 'माँ' को कभी न भूल पाएगी।'


उमर अब्दुल्लाह

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अबदुल्लाह ने लिखा, 'शीला दीक्षित के निधन के बारे में जानकर बहुत दुखी हूं। यह बहुत ही खराब खबर है। मैं हमेशा से उन्हें एक अच्छी महिला के रूप में जनता हूं। उन्होंने दिल्ली में मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए कई महत्वपूर्ण काम किये। उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।'


मनोज तिवारी
बीजेपी दिल्ली के अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने ट्विटर पर लिखा, 'दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बारे में सुनकर दुख हुआ। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। दिल्ली आपको याद करेगी, आप मेरे जीवन में एक मां की तरह थीं।


ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने लिखा, 'शीला दीक्षित जी के निधन पर गहरा दुख हुआ। जब मैं सांसद बनी, तो वह संसदीय कार्य मंत्री थीं। उन्होंने हमेशा मेरे साथ अच्छे संबंध रखे। हम सब वास्तव में उन्हें याद करेंगे।'


राज बब्बर
कांग्रेस नेता राज बब्बर ने लिखा, 'स्तब्ध हूँ। शीला जी के जाने के समाचार ने भीतर तक झकझोर दिया है। NSD के दौर से उन्हें जानता था - उनकी छवि आंखों के आगे बार-बार घूम रही है। राजधानी दिल्ली के कायाकल्प की जब भी चर्चा होगी - शीला जी का नाम हर बार लिया जाएगा। भावभीनी श्रद्धांजलि।'

 

 

National News inextlive from India News Desk