महिलाओं ने बबीता के लिए न्याय मांगा

प्रदर्शन करने वालों की संख्या सैकड़ों में थी। इसमें पचास के करीब महिलाओं ने बबीता के लिए न्याय मांगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ठीक से जांच नहीं कर रही है। बबीता के पति ने कोर्ट में सरेंडर किया था। पुलिस ने उसे रिमांड पर भी लिया मगर उससे कुछ जानकारी हासिल नहीं कर पायी।

चादर में लपेटकर गंगा में फेंक दिया

बबीता के भाई मनोज पटेल का कहना था कि हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराई जाए। जानकारी हो कि बबीता की हत्या करने के बाद 21 जून को ही चादर में लपेटकर पत्थर बांधकर गंगा में फेंक दिया था। इसकी पुष्टि चंदन के दोस्त ने विशाल ने की। बबीता की शादी शक्ति नगर दीघा में हुई थी। घर वालों को दो दिन बाद खबर दी गयी।