-पटना के गांधी मैदान में आयोजित 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ' रैली में वामदलों ने दिखाई ताकत

-वाम और दलित संगठन मिलकर संघर्ष करें : दीपंकर

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित भाजपा भगाओ, देश बचाओ रैली में भाकपा माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि देश लोकतंत्र को मजबूत करना है तो जाति व्यवस्था खत्म करनी होगी। राज्य के कोने-कोने से आए कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि वाम आंदोलन और दलित आंदोलन के बीच बेहतर समन्वय होना जरूरी है। इसके लिए वाम और दलित संगठनों को मिलकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने कहा कि डॉ। अंबेडकर कहते थे कि देश अगर हिन्दू राष्ट्र बना तो इससे बड़ा हादसा और कोई नहीं होगा। आज हम इस हादसे की आशंका भरे दौर से गुजर रहे हैं।

भाजपा की गोद में कुछ समाजवादी

रैली में उन्होंने राफेल डील, मॉब लिंचिंग, भ्रष्टाचार, बड़े डिफाल्टर पूंजीपतियों के देश छोड़ कर भागने, एससी-एसटी एक्ट में संशोधन, अनुसूचित जाति-जनजाति पर अत्याचार जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उनहोंने कहा कि बिहार में आजादी के बाद से ही वाम और समाजवादी शक्तियां मजबूत रही हैं। आज कुछ समाजवादी भाजपा की गोद में जा बैठे हैं। इन्हें दरकिनार कर हमें मजबूत एकता बनानी है।

हमारी यह एकता जबर्दस्त तूफान खड़ा करेगी जो बिहार को भ्रष्टाचार से मुक्त कर देगी। जिस प्रकार हमने जेएनयू में एकजुट होकर भाजपा के इरादों को कामयाब नहीं होने दिया, उसी प्रकार हमें हर जगह एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फेंकना है। उन्होंने अंबेडकर के हवाले से कहा कि जाति को खत्म किए बिना मजबूत लोकतंत्र की हम कल्पना नहीं कर सकते। दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि गांधी मैदान में भाजपा के खिलाफ आगे कई रैलियां होंगी, लेकिन जिस तबाही की शुरुआत भाजपा ने यहां पांच साल पहले की थी, उसकी समाप्ति का आगाज हमारी इस रैली ने कर दिया है। गांधी मैदान में आयोजित 'भाजपा भगाओ, देश बचाओ' रैली में कई अन्य दलों के नेता भी शामिल हुए। इनमें राजद के आलोक मेहता एवं शिवचंद्र राम, माकपा के अवधेश कुमार एवं अरुण मिश्रा, भाकपा के सत्यनारायण सिंह एवं लोकतांत्रिक जनता दल के उदय नारायण चौधरी प्रमुख थे।

खतरे में है संविधान : शिवचंद्र राम

राजद नेता शिवचंद्र राम ने कहा कि जब-जब गरीबों पर जुल्म हुआ है, तब-तब लालू प्रसाद और दीपंकर भट्टाचार्य जैसे नेता सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश का संविधान खतरे में है। प्रदेश में आपराधिक घटनाएं बहुत बढ़ गई हैं। एके-47 का यहां राज हो गया है।

पीएम ने वादा नहीं किया पूरा

भाकपा के राज्य सचिव सत्यनारायण सिंह ने कहा कि पिछले साढ़े चार सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। उन्होंने एक भी वादे पूरा नहीं किया।

पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमत आसमान छू रही है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत अभी पहले से बहुत कम है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने का दावा किया लेकिन इस सरकार में बड़े-बड़े घोटाले हो रहे हैं।

बोलने की आजादी नहीं : उदय नारायण चौधरी

लोकतांत्रिक जनता दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश में बोलने की आजादी नहीं है। आंतरिक आपातकाल जैसी स्थिति है.जो अधिकार हमें संविधान के माध्यम से डा। अंबेडकर ने दिया है, उन्हें छीना जा रहा है। यह सरकार किसी की नहीं है। केवल बहुराष्ट्रीय कंपनियों एवं कारपोरेट घराने के हित की सोचती है।

विपक्ष को होना होगा एकजुट : अवधेश कुमार

माकपा के राज्य सचिव अवधेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यह रैली बड़े समय पर आयोजित हुई है। इस रैली से वाम एकता को मजबूती मिलेगी। पिछले कुछ महीनों में विभिन्न मसलों पर वाम एवं अन्य विपक्षी दलों ने एकजुटता दिखाई है। इस रैली से यह एकजुटता भी मजबूत होगी। किसानों एवं गरीबों के लिए हो रहे आंदोलनों को धार मिलेगी।