182 सैंपलों में से 10 में डेंगू की पुष्टि

- मरीज को ब्लड देने हॉस्पिटल पहुंचे एसपी सिटी

DEHRADUN:

राजधानी दून में मौसम तो सर्द हो गया है, लेकिन डेंगू के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। बुधवार को शहर में 7 डेंगू के नए मरीजों की पुष्टि हुई है। जिसके बाद राज्य में डेंगू पीडि़तों की कुल संख्या क्8ख्7 हो गई है। इनमें क्ख्77 मरीज देहरादून, फ्म्भ् हरिद्वार, ख्7 पौड़ी व क्म्म् नैनीताल से हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी 9भ् मरीज यहां इलाज के लिए आए हैं।

क्ख्77 के पार पहुंचा आंकड़ा

दून मेडिकल कॉलेज से गुरुवार को स्वास्थ्य विभाग को क्8ख् सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिसमें 7 मामलों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इनमें एक-एक मरीज राजीव नगर रेस कोर्स, इंदरा कॉलोनी, चंदर नगर यमुना कॉलोनी के अलावा एक मामला ऋषिकेश और मसूरी से है। जुलाई से अब तक जनपद देहरादून में डेंगू संभावित फ्ब्,म्9ब् लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें क्ख्77 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। विभाग अब तक यह मानकर चल रहा था कि ठंडक बढ़ने के साथ ही डेंगू का मच्छर भी निस्तेज होने लगेगा।

एसपी सिटी ने किया ब्लड डोनेट

देहरादून में डेंगू का कहर बदस्तूर जारी है। ऐसे में डेंगू पीडि़त मरीज के खून की कमी की खबर बुधवार को सोशल मीडिया पर क्या वायरल हुई एसपी सिटी अजय सिंह खुद ही दून मेडिकल हॉस्पिटल में ब्लड डोनेट करने पहुंच गए। दरअसल बीते मंगलवार को परणिता पंत निवासी अल्मोड़ा के डेंगू की पुष्टि हुई थी। परणिता का ब्लड ग्रुप ओ पॉजिटव है प्लेटलेट्स गिरने की वजह से उन्हें तत्काल खून की जरूरत थी।