RANCHI: डेंगू-चिकनगुनिया का कहर जारी है। मरीजों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शुक्रवार को चिकनगुनिया के मरीजों की संख्या 237 तक पहुंच गई। वहीं डेंगू के भी सात नए मरीज मिले हैं। कलेक्ट किए गए सैंपल की जांच के बाद आई रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद से लोगों में दहशत का माहौल है। वहीं 22 मरीजों में भी डेंगू-चिकनगुनिया के लक्षण मिले हैं। सभी का इलाज शुरू कर दिया गया है। मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए शहर में अलग-अलग जगहों पर कैंप लगाने का आदेश हेल्थ डिपार्टमेंट ने जारी किया है। इसके तहत 15 जगहों पर हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम दवाओं के साथ मौजूद रहेगी। वहीं मरीजों का सैंपल भी कलेक्ट किया जाएगा।

हेल्थ डिपार्टमेंट की टीम करेगी जांच

स्थिति गंभीर देखते हुए हेल्थ विभाग ने भी अलर्ट जारी कर दिया है। इसके तहत सिटी के प्रभावित इलाकों के अलावा संभावित एरिया में भी रेगुलर कैंप लगाया जाएगा। इस कैंप में डॉक्टर अपनी टीम के साथ सस्पेक्टेड मरीजों की जांच करेंगे। साथ ही उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

इन जगहों पर लगेगा कैंप

गद्दी स्कूल, हिंदपीढ़ी

रांची पब्लिक स्कूल, अकबरिया मस्जिद

उर्दू मिडिल स्कूल, हिंदपीढ़ी

इसलामनगर वाइएमसीए हेल्थ केयर, पथलकुदुवा

उलकुरान मदरसा, हिंदपीढ़ी

करबला नगर, पार्षद आफिस के पीछे

अमन कम्युनिटी हिंदपीढ़ी, मुजाहिदिन नगर

पुरानी रांची कम्युनिटी हॉल, बड़ा तालाब रोड

नूर नगर, पुरानी रांची, बड़ा तालाब

बरकोवा जग्गनाथपुर

आजाद बस्ती, डोम टोली, कर्बला चौक

नेशनल हॉस्पिटल, पथलकुदवा

रिसालदार नगर, डोरंडा

मौसी बाड़ी, जग्गनाथपुर