-पेशेंट सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमे में मचा हड़कम्प

BAREILLY

बरेली में एक बार फिर डेंगू ने दस्तक दे दी है। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में संडे को चार मरीजों में डेंगू होना पाया गया। जिसके बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है।

प्राइवेट हॉस्पिटल से लाया गया

डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में बने डेंगू वार्ड में भाई-बहन समेत चार लोगों को भर्ती किया गया है। बिहारीपुर कसगरान निवासी पूजा और उनके भाई हनी सक्सेना को भर्ती कराया गया है। दोनों को पिछले करीब एक हफ्ते से बुखार था। प्राइवेट हॉस्पिटल के बाद उन्हें डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में लाया गया है। हनी में डेंगू की पुष्टि हो गई है। सुभाषनगर में तपेश्वर नाथ मंदिर के पास रहने वाले विनय शर्मा भी डेंगू होने से भर्ती हैं। इसके अलावा मोहल्ला चाहबाई की सुमन सक्सेना भी डेंगू होने पर भर्ती किया गया है। डेंगू के जो भी मरीज मिले वह सभी सघन आबादी वाले इलाके के हैं।

प्राइवेट हॉस्पिटल में भी मरीज

डिस्ट्रिक्ट में मिले डेंगू के मरीजों की संख्या और भी बढ़ सकती है। शहर के कई प्राइवेट हॉस्पिटल में भी डेंगू के कई संदिग्ध मरीज भर्ती हैं। इनमें से सरन हॉस्पिटल, में भी डेंगू के मरीज भर्ती हैं। इन सभी हॉस्पिटल्स में लगभग आधा दर्जन मरीज भर्ती हैं जो दो दिनों से बुखार आने के बाद अचानक तबीयत बिगड़ने पर भर्ती हुए हैं। जिनका ट्रीटमेंट चल रहा है।

डेंगू के नए मरीज हॉस्पिटल में आए हैं। जिनका इलाज चल रहा है। डॉ। केएस गुप्ता, सीएमएस