RANCHI: डेंगू से निपटने के लिए रांची नगर निगम ने एकबार फिर से अभियान शुरू कर दिया है। वहीं हर इलाके में हेल्थ डिपार्टमेंट के साथ मिलकर घर में जमा पानी की चेकिंग भी की जा रही है। मच्छरों का लार्वा मिलने पर तत्काल उसे नष्ट भी किया जा रहा है। बताते चलें कि सिविल सर्जन ने रांची नगर निगम पर सपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाया था। इसके बाद दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। बताया गया था कि चार दिनों से शहर में निगम का डेंगू अभियान बंद कर दिया गया है। इसके बाद रांची नगर निगम के अधिकारियों की नींद खुली और शनिवार से सभी इलाकों में अभियान फिर से चालू कर दिया गया।

घरों में जमा नहीं करें पानी

नगर निगम के हेल्थ सेक्शन ने इसके लिए स्पेशल टीम को लगाया है। इसमें सफाई करने के साथ ही रेगुलर छिड़काव भी किया जाएगा ताकि मच्छरों के लार्वा को सोर्स वाली जगह पर ही नष्ट किया जा सके। इसके अलावा टीम के मेंबर्स लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं कि वे किसी भी हाल में घरों में पानी जमा न करें। अगर पानी स्टॉक में रखते भी हैं तो उसे ढककर रखने की जरूरत है।

वर्जन

हमारी टीम पहले भी हेल्थ डिपार्टमेंट को सपोर्ट कर रही थी। बीच में बकरीद की वजह से काम थोड़ा प्रभावित हुआ था। लेकिन शनिवार से सबकुछ रेगुलर हो गया है।

संदीप कुमार, इंचार्ज, हेल्थ सेक्शन, आरएमसी