महिला ने देवर पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप

allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: एक महिला ने देवर के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास व ससुराल के अन्य लोगों पर दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट धूमनगंज थाने में दर्ज कराई है। मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है।

सउदी अरब में रहता है पति

धूमनगंज एरिया की महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है उसका निकाह करीब चार साल पहले कानपुर निवासी मो। आसिफ के साथ हुआ था। निकाह के बाद उसे एक बेटी हुई। आसिफ सउदी अरब में नौकरी करता है। महिला का आरोप है कि देवर मो। अरशद द्वारा जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विरोध धमकी दी। पति समेत ससुराल के अन्य लोगों द्वारा निकाह के बाद से दहेज के लिए उत्पीड़न किया जा रहा। पुलिस का कहना है कि महिला की तहरीर पर कानपुर निवासी पति मो। आसिफ, देवर मो। अरसद, मो। जैद, मो। अनीस समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच के लिए केस महिला थाने को स्थानांतरित किया गया है।