- वाडरे में छोटे-छोटे विकास कार्य तो हुए, बड़े विकास का इंतजार

- मेयर ने अपने जन्मदिन व दशहरा पर दी थी शहर को कई सौगात

LUCKNOW

करीब डेढ़ माह पहले मेयर ने अपने जन्मदिन व दशहरा के मौके पर शहर को विकास से जुड़ी कई सौगातें दी थीं। इनमें वार्डो में विकास से जुड़े कार्य शामिल थे। वाडरे में छोटे-छोटे विकास कार्य तो शुरू हुए लेकिन जनता को अभी विकास की 'रफ्तार' नजर नहीं आ रही है। वजह यह है कि वाडरे में होने वाले बड़े विकास कार्य नगर निगम की आय के साथ-साथ वार्ड विकास निधि पर आकर टिक गए हैं। आलम यह है कि अभी तक कई वार्डो में दूसरी वार्ड विकास निधि से जुड़े विकास कार्य शुरू भी नहीं हुए हैं।

ये थी सौगात

शहर के विकास के लिए

- 9 करोड़ 24 लाख के 96 कार्यो का शिलान्यास

- 1 करोड़ 92 लाख के 25 कार्यों का लोकार्पण

ये अन्य योजनाएं

1- शहर में नए कलेवर में सफाई अभियान की शुरुआत

वर्तमान स्थिति- पहले से सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटी

2-गो माता के इलाज के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

वर्तमान स्थिति- हेल्पलाइन नंबर एक्टिव है

3-वार्ड विकास निधि की तीसरी और चौथी किश्त जल्द

वर्तमान स्थिति- दोनों किश्तों का इंतजार

4-शहर के कई पार्को में होगी वाई-फाई सेवा

वर्तमान स्थिति- सिर्फ तीन पार्को में सुविधा शुरू

इनका हुआ था शिलान्यास

1-कैसरबाग मछली मंडी में 20 सीट के सार्वजनिक टॉयलेट का निर्माण

लागत- 44.29 लाख

वर्तमान स्थिति- कार्य में रफ्तार की जरुरत

3-कैसरबाग चौराहे के सौंदर्यीकरण का कार्य

लागत- 115.74 लाख

वर्तमान स्थिति- कार्य में रफ्तार की जरूरत

बड़े विकास का इंतजार

जब तक नगर निगम की आय बेहतर नहीं होगी, तब तक वार्डो में विकास की परिकल्पना बेमानी है। बड़े विकास से तात्पर्य पार्को का सौंदर्यीकरण, घरों से सीवर कनेक्शन, इलाकों में सीवर लाइन बिछाया जाना आदि हैं। इसके साथ ही सड़क निर्माण व नाला सफाई भी मुख्य रूप से बड़े विकास कार्य में ही शामिल हैं।

हाउस टैक्स ही सहारा

नगर निगम की आय का मुख्य स्रोत हाउस टैक्स की वसूली है। हाउस टैक्स में पहले से खासा सुधार भी हुआ है और निगम के कोष में करोड़ों रुपये भी जमा हुए हैं। लेकिन सिर्फ इतने से ही विकास नहीं हो सकता। इसकी वजह है निगम की देनदारी। देनदारी का ग्राफ अधिक होने से विकास पर सीधा असर पड़ रहा है।

वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे हैं। वार्ड विकास निधि की जल्द ही तीसरी और चौथी किश्त भी जारी कर दी जाएगी। विकास से जुड़ी जो घोषणाएं की गई हैं, उनके अनुसार ही विकास कार्य हो रहे हैं।

संयुक्ता भाटिया, मेयर