AGRA: शहर की सदन का समय बचाए जाने के लिए कई अहम प्रस्तावों पर सोमवार को सदन में मोहर लगी, जिनमें प्रमुख प्रस्ताव 10 लाख तक के कार्य सदन में बगैर प्रस्ताव दिए ही कराए जा सकेंगे। इसके अलावा खुले में लघुशंका करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा। घर के बाहर मलबा पड़ा है और उसे नगर निगम के वाहन ने उठाया तो उसका किराया वसूला जाएगा।

डोर टू डोर उठाया जाएगा कूड़ा, आएगी नई कंपनी

स्मार्ट सिटी की पहल में नगर निगम एक कदम और आगे बढ़ने की कोशिश कर रहा है, जिसमें नगर निगम शहर का डोर टू डोर कूड़ा उठवाए जाने के लिए प्राइवेट कंपनी को जिम्मेदारी सौंपने जा रहे हैं। इसके लिए टेंडर मांगे जा रहे हैं। इस प्रस्ताव पर सदन में मोहर लग चुकी है।

पार्षद हो गई नाराज

भाजपा की पार्षद प्रेमा वर्मा ने सदन में अपने बात रखने की कोशिश एक बार नहीं बल्कि कई बार की, लेकिन उनकी बात तो आखिर तक नहीं सुना गया तो उनका धैर्य जवाब दे गया। उन्होंने अपने प्रस्ताव को मेयर की डायस पर फाड़कर फेंक दिया और वहां से चली गई।

अधिकारों से कराया अवगत

सदन में जो भी पार्षद बोलने की कोशिश करता था, उसे नगर आयुक्त बैठा देते थे। यह वाकया कई पार्षदों के साथ घटित हुआ। सपा के पार्षद राजपाल यादव इस तरीके व्यवहार से नाराज दिखे। उन्होंने नगर आयुक्त को आइना दिखाते हुए कहा कि सदन में अपनी बात रखने का प्रत्येक पार्षद को है। उन्हें बोलने दिया जाए। मेयर से पार्षद सवाल कर रहे हैं, तो नगर आयुक्त को बोलने का कोई अधिकार नहीं है। इसके बाद वे चुप हो गए।