- बाबा कुटी गांधी चौराहे के पास से अमरनाथ यात्रियों ने मंदिर में टेका माथा

FATEHPUR: अमरनाथ यात्रा के लिए भाजपा सभासद रामजी गुप्त के साथ नगर से यात्रियों का एक जत्था सोमवार को रवाना हुआ। यहां पर बाबा कुटी स्थित श्री सिद्धेश्वर धाम में जत्थे में शामिल सभी भक्तों ने शिव मंदिर में माथा टेका।

पूर्वाह्न 11 बजे अमरनाथ यात्रा के लिए निकलने वाले जत्थे में भाजपा सभासद रामजी गुप्त के साथ धर्मेंद्र यादव, अर¨बद कुमार, विक्की आनंद, हेमंत कुमार, सुशील कुमार अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुए। बाबा कुटी श्री सिद्धेश्वर धाम में इन यात्रियों को विदाई देने के लिए लोग पहुंचे। पूजा अर्चना के साथ जयकारे लगाते हुए जत्था रवाना हुआ।