yasir.raza@inext.co.in

LUCKNOW (19 Nov): आईये हम आपको उस आयरन लेडी से मिलाते हैं। जिसने कम समय में ही कई ऊंचाइयां छूई हैं। एक महिला हो कर इतने रिकार्ड बनाने वाली यूपी पुलिस की इकलौती आफिसर हैं। नाम है अपर्णा कुमार। यूपी पुलिस की ख्00ख् बैच की आईपीएस अफसर। मूल रूप से केरला की रहने वाली यह महिला आईपीएस अब लखनऊ की निवासी है और मुरादाबाद पीएसी में तैनात हैं। हाल ही में अपर्णा इंडोनेशिया के वेस्ट पपुआ स्थित का‌र्स्टेंज पैरामिड की चोटी फतह की है जिसकी ऊंचाई क्म् हजार ख्ब् फिट है। यह ऐसी चोटी है जहां अभी भी आस्ट्रेलियाई आदिवासी रहते हैं। यह आस्ट्रेलियाई उप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी है जिसे अपर्णा ने इसी महीने की सात तारीख को पूरी कर लौटीं हैं। अपर्णा के हसबैंड संजय कुमार भी आईएएस हैं और बरेली में डीएम की पोस्ट पर तैनात हैं।

इससे पहले अपर्णा ने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी तंजानिया मं स्थित माउण्ट कैलिमिंजारो चोटी को फ तह किया था। जिसकी ऊंचाई ख्0 हजार फिट थी। इस चोटी पर चढ़ने वाली अपर्णा देश की पहली महिला आईपीएस बनीं थीं। वहां उन्होंने देश का और यूपी पुलिस का झण्डा फहराया था।

माउण्ट एवरेस्ट है सपना

इंडोनेशिया निकलने से पहले अपर्णा ने आईनेक्स्ट को बताया कि उनका सपना एवरेस्ट पर देश का और यूपी पुलिस की झण्डा फहराने का है। इसके लिए उन्होंने इसी साल प्रयास भी किया था। अप्रैल में माउण्ट एवरेस्ट पर चढ़ने के सभी अड़चनों और परीक्षाओं को पास करते हुए इनका सेलेक्शन हुआ था। एवरेस्ट के लिए सेलेक्ट होने वाली वह इकलौती भारतीय महिला थीं। लेकिन जबर्दस्त भूस्खलन से एवरेस्ट की यात्रा कैंसिल कर दी गयी थी।

अगले साल वह इसके लिए दोबारा प्रयास करेंगी।

मनाली से किया है कोर्स

अपर्णा ने आईनेक्स्ट से बातचीत में बताया कि उन्होंने पिछले साल सितंबर में मनाली के अटल बिहारी माउंटटेनरिंग स्कूल से इसका कोर्स किया था, जिसमें अपर्णा ने ए ग्रेड हासिल किया था और बेस्ट ग्रुप मेंबर चुनी गयी थीं। इसके बाद अपर्णा ने एवरेस्ट फतह करने की परमीशन और छुट्टी मांगी थी, जिसे यूपी गवर्नमेंट ने एक्सेप्ट कर लिया था। लेकिन उन्हें भूस्खलन के कारण नेपाल स्थित बेस प्वाइंट से वापस आना पड़ गया था।

जनवरी में अमेरिका में फहरायेंगी तिरंगा

अपर्णा का चोटियों से प्यार का अंदाजा उनके एक के बाद एक फतेह से लगाया जा सकता है। हिमांचल की क्9 हजार फिट ऊंची फ्रेंडशिप पीक, लद्दाख की ख्0 हजार फिट ऊंची स्टॉक कॉगरी पीक, एवरेस्ट बेस नेपाल की लैबूचे ईस्ट चोटी को फतह कर चुकी हैं। वह अगले साल जनवरी में साउथ अमेरिकी महाद्वीप के सेवेन समिट्स में से एक अर्जेटीना स्थित एकॉनकगुआ को फतेह करने निकलेंगी। इस पर्वत की ऊंचाई साढ़े ख्ख् हजार फिट है।

कोट

मेरा सपना ना सिर्फ एवरेस्ट फतह करने का है बल्कि सातों महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर देश और प्रदेश का झण्डा फहराने की तमन्ना है। मुझे इसके लिए सिर्फ देश के लोगों की दुआओं की जरूरत है। अभी तक मैने जो भी चोटी फतह की है उसमें मेरे परिवार के साथ देश के लोगों की दुआओं का भी योगदान अहम है।

अपर्णा कुमार

आईपीएस