-महानगर अध्यक्ष ने बताया पार्टी अनुशासन की जीत

-सारिका बघेल की जगह महाराज सिंह धनगर को दी हरी झंडी

आगरा। एसपी ने अपनी साइकिल पर सवार कैंडिडेट सारिका बघेल का टिकट काट दिया है। सारिका की जगह अब पार्टी अपने टिकट पर महाराज सिंह धनगर के चुनावी समर में उतारने जाने की चर्चा है। इस चर्चा पर सपा के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने सहमति प्रकट करते हुए इसे पार्टी अनुशासन की जीत बताया है।

पति ने बिगाड़ा नाम

सारिका बघेल का नुकसान किसी और ने नहीं बल्कि खुद उनके पति ने ही किया। सूत्रों का कहना है कि पति देवेंद्र सिंह के व्यवहार ने पत्नी सारिका की टिकट का पत्ता ही साफ करा दिया। बताते चलें कि पिछले कुछ समय से सारिका बघेल के पति देवेंद्र सिंह सुर्खियों में थे। वे अकसर लोगों के साथ अभद्रता करते आ रहे थे जिसका खामियाजा उनकी पत्‍‌नी को भुगतना पड़ा।

आला कमान की हुई टेड़ी निगाह

देवेंद्र सिंह बघेल ने बीते कुछ ही समय में आगरा में तमाम जगहों पर जमकर उत्पात मचाया था। कई उच्चाधिकारियों से भी अभद्र तरीके से बातचीत करने के लिए उनका नाम चर्चाओं में बना रहा। इसी व्यवहार पर आला कमान ने नोटिस ले लिया। इसी का नतीजा रहा कि चुनाव की डेट डिक्लेयर होते ही पार्टी की ओर से उनकी पत्नी सारिका की टिकट काट दिया गया। सारिका की जगह पूर्व में मेयर का चुनाव फाइट कर चुके महाराज सिंह धनगर के नाम फाइनल होने की खबर है। जिसे पार्टी के महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार ने अनुशासन की जीत करार दिया है।