RANCHI: दिल्ली के द्वारका इलाके की भ् स्टार होटल में लगी आग में शुक्रवार सुबह महेंद्र सिंह धोनी बाल-बाल बच गए। इसी होटल में महेंद्र सिंह धोनी झारखंड टीम के साथ रुके हुए थे। सुबह भ्.फ्0 बजे लगी आग में क्रिकेटर्स के स्पो‌र्ट्स किट जल गए। वहीं, धोनी व उनकी टीम के बाकी मेंबर्स को वहां से तुरंत रेस्क्यू किया गया। एक प्लेयर ने बताया कि सभी लोग नाश्ता कर रहे थे, तभी धुएं की बदबू आई। हादसे के बाद बंगाल और झारखंड के बीच होने वाला विजय हजारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच भी टाल दिया गया है। धोनी समेत झारखंड की टीम भ् स्टार वेलकम होटल में रुकी थी।

बंगाल से सेमिफाइनल आज

बंगाल-झारखंड के बीच होने वाला विजय हजारे ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच अब शनिवार को होगा। बीसीसीआई ने कहा कि प्लेयर्स को नॉर्मल होने के लिए मैच को एक दिन टाल दिया गया है। बता दें कि धोनी की अगुवाई में झारखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है। बुधवार को झारखंड ने विदर्भ को म् विकेट से हराया था।

मॉल के शोरूम से भड़की आग

डिप्टी चीफ फायर ऑफिसर राजेश पवार ने बताया कि होटल के पिछले हिस्से में स्थित मॉल के एक शोरूम में पहले आग लगी। लोग इसे काबू करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन होटल में धुंआ फैलने लगा था। दमकल को म्.फ्0 बजे होटल में आग की सूचना मिली। आग बुझाने के लिए फ्0 फायर ब्रिगेड पहुंची थीं। 9.ब्भ् बजे तक इस पर काबू पा लिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने सभी गेस्ट और खिलाडि़यों को बाहर निकाला।

भागकर जान बचाई

झारखंड के कोच राजीव कुमार ने कहा, जैसे ही सुबह आग लगी, हम लोग डर गए। सभी को बाहर निकाला गया और ग्राउंड फ्लोर पर ले जाया गया। एक प्लेयर ने बताया कि हमलोग जान बचाने के लिए भागे।

होटल में भ्ब्0 गेस्ट थे

साउथ वेस्ट दिल्ली पुलिस कमिश्नर सुरेंद्र कुमार के मुताबिक, धोनी समेत सभी प्लेयर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हादसा उस वक्त हुआ जब झारखंड की टीम नेट प्रैक्टिस के लिए निकलने वाली थी। घटना के वक्त होटल में करीब भ्ब्0 गेस्ट थे। पुलिस ने ये भी बताया कि आग पहले रिलायंस स्टोर में लगी। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

झारखंड टीम के मेंटर हैं धोनी

धोनी रणजी ट्रॉफी में झारखंड टीम के अनऑफिशियल मेंबर भी हैं। वे विजय हजारे ट्रॉफी के सभी म् मैचों में कप्तानी कर चुके हैं। धोनी के चलते मैच देखने काफी लोग भी आ रहे हैं। धोनी को जून में चैंपियंस ट्रॉफी खेलनी है। इस लिहाज विजय हजारे ट्रॉफी उनके लिए अहम मानी जा रही है।