डिस्ट्रिक्ट के 25 डिबार टीचर्स को मूल्यांकन से दूर रखने के निर्देश

- बोर्ड कार्यालय ने सूची जारी कर मुख्य नियंत्रक को दिए निर्देश

- यूपी बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब मूल्यांकन पर अफसरों की नजर

बरेली : यूपी बोर्ड परीक्षा समाप्त हो गई है। अब अफसरों की नजर मूल्यांकन पर टिकी है। मूल्यांकन की व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्रीय बोर्ड कार्यालय ने मुख्य नियंत्रक व डीआइओएस को जिले के 25 डिबार परीक्षकों की सूची भेजी है, जिन्हें मूल्यांकन के दौरान दूर रखने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों की अवहेलना पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

कई टीचर हमेशा के लिए डिबार

केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा ड्यूटी के दौरान शिक्षकों को केंद्र व्यवस्थापक व अन्य जिम्मेदारी दी गई थी, जिन पर कई सालों से परीक्षाओं के समय परीक्षार्थियों को अनियमित रूप से पास करने, कॉपियों के पन्ने बदलने जैसे आरोप लगे थे। अफसरों की जांच रिपोर्ट व बैठक में हुए निर्णय के बाद इनमें से कुछ टीचर्स को हमेशा के लिए तो कुछ को निर्धारित समय सीमा के लिए डिबार किया गया है।

इन्हें किया गया डिबार

महेंद्र पाल सिंह एएखान इंका, विशारतगंज, आरयू सिद्दकी श्री गुरुनानक खालासा इंका सुभाष नगर बरेली, दिनेश शर्मा परीक्षा सहायक धनीराम इंका बहेड़ी दमखोदा, यतेंद्र नाथ सिंह, किसान इंका फरीदपुर, रवेंद्र सिंह भदौरिया अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक किसान इंटर कॉलेज फरीदपुर, अयोध्या प्रसाद कार्यवाह प्रधानाध्यापक राम प्रसाद बिस्मिल इंका दिवनापुर, आरडी गुप्ता प्रधानाध्यापक समाज कल्याण इंका, सेदपुरकनी, परमेश्वरी सहाय वर्मा प्रधान कल्याण राय राजपूत इंका मानपुर बहुड़ी, किरन खेड़ा प्रधानाध्यापक पानकुमारी बाबूराम चरन लाल इंका, रजपुरी ढकनी, संध्या वर्मा प्रधानाध्यापक आरएस पब्लिक हाईस्कूल बरेली, सीमा सिंह प्रधानाध्यापक एसएस ठाकुर इंका सिमरा बोरीपुर, सलीम खां प्रधानाध्यापक जवाहर पब्लिक मीना देवी विद्यालय मोहनपुर, बुद्धसेन गंगवार, प्रधानाध्यापक शास्त्री मेमोरियल हाईस्कूल सकुटिया, विनोद कुमार शुक्ला प्रधानाध्यापक शास्त्री मेमोरियल उमा विद्यालय भिटौरा, लालता प्रसाद द्विवेदी प्रधानाध्यापक जीएमएम इंका सुभाष नगर, रामकिशोर प्रधानाध्यापक डाू। भीमराव अंबेडकर उमा विद्यालय फरीदपुर बहेड़ी, प्रधानाचार्य सर्वोदय जन कल्याण इंका खेड़ा देवचरा, सोनी सिंह चौहान प्रधानाध्यापक ठाकुर रोशन सिंह इंका चटिया फैजू, नंदनी प्रधानाचार्य जीजीआइसी बहेड़ी, जगमोहन सिंह प्रधानाचार्य बिशप इंका बरेली, डॉ। मनोज कुमार प्रधानाचार्य उप नियंत्रक मनोहर भूषण इंका, केंद्र व्यवस्थापक एचएन द्विवेदी इंका हाफिजगंज नवाबगंज, केंद्र व्यवस्थापक जवाहर लाल नेहरू इंका हिमकरपुर चमरौआ नवाबगंज।