धोनी का क्रश थीं दीपिका

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बनने के बाद एमएस धोनी की चर्चा पूरी दुनिया में होने लगी थी। हर कोई धोनी का फैन बन गया था। माही क्रिकेट तो बेहतर खेल ही रहे थे, साथ ही उनके लंबे बाल भी खूब पसंद किए जाने लगे। इस बीच धोनी के अफेयर के किस्से भी खूब मशहूर हुए। दीपिका के साथ धोनी का नाम जोड़ा जाने लगा। और यह अफवाहें यूं ही नहीं फैली थीं। धोनी ने खुलेआम कबूला भी था कि दीपिका उनका क्रश थीं। प्रेस कांफ्रेंस में धोनी की यह बात सुनकर दीपिका काफी खुश हो गईं थीं।

कहते हैं दीपिका के लिए धोनी ने बाल कटवाए लेकिन वह युवराज के पास चली गईं

धोनी ने मैच देखने के लिए किया इनवाइट

साल 2007 में एक टी-20 मैच में धोनी ने दीपिका को मैच देखने के लिए इनवाइट किया। बस यहीं से धोनी-दीपिका की प्रेम कहानी की शुरुआत हुई। दोनों की मुलाकातें बढ़ती गईं। बताते हैं कि धोनी ने दीपिका के कहने पर ही अपने बाल कटवाए थे। हालांकि इन दोनों ने कभी भी खुलेआम प्यार की बात नहीं कबूली। इसके बावजूद मीडिया में इनके चर्चे खूब होते रहे।

कहते हैं दीपिका के लिए धोनी ने बाल कटवाए लेकिन वह युवराज के पास चली गईं

बीच में आ गए युवराज

यह प्रेम कहानी कब लव ट्राएंगल में बदल गईं, कोई जान नहीं सका। धोनी और दीपिका के बीच युवराज की इंट्री हो गई। युवराज के आने के बाद दीपिका ने धोनी से दूरी बना ली। युवराज और दीपिका को कई बार एक साथ देखा गया था। कुछ लोगों का कहना है कि युवी और माही के बीच खटास इसी वजह से आई थी। खैर युवराज के साथ भी दीपिका ज्यादा लंबे समय तक नहीं टिकीं। कहते हैं कि युवी काफी पजेसिव रहते थे जो दीपिका को पसंद नहीं आया और वह युवराज से अलग हो गईं।

आठ विदेशी क्रिकेटर जिनका 'देसी गर्ल' ने चुराया दिल

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk