-विजय बहुगुणा और साकेत बहुगुणा ने किया ऐलान

-लोकसभा चुनावों में वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे

MUSSOORIE : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा है कि आगामी लोकसभा चुनावों में वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके पुत्र साकेत बहुगुणा ने भी टिकट नहीं मांगा है, बावजूद इसके वे पार्टी हित में लगातार ईमानदारी से कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव नहीं लड़ने के अपने निर्णय से पार्टी हाईकमान को अवगत करवा दिया है।

मानक के आधार पर पहुंचे मंत्री

निकटवर्ती जौनपुर विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ कस्बे में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि सतपाल महाराज का कांग्रेस पार्टी त्यागने का निर्णय उनका व्यक्तिगत निर्णय है। अन्य कोई भी कांग्रेसी पार्टी छोड़कर नहीं जा रहा है। दोपहर थत्यूड़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा को मिलने भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे। दैवीय आपदा में हुए भारी नुकसान का यथोचित मुआवजा अभी तक नहीं मिलने के सवाल पर बहुगुणा ने आश्वस्त किया कि मानकों के अनुरूप लोगों को मुआवजा दिलवाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है, जो इसे नहीं फॉलो करेगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में पालिकाध्यक्ष मसूरी मनमोहन सिंह मल्ल, वरिष्ठ कांग्रेसी जोतसिंह बिष्ट, देवीसिंह चौहान, पूर्व विधायक कौलदास, अतोलसिंह गुसाई सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।