नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कंपनी बाग गैराज में 113 लीटर डीजल पकड़ा

डबल शिफ्ट काम के नाम पर बैक डेट की पर्ची से खपाया जा रहा था तेल

गैराज इंचार्ज और ड्राइवर के खिलाफ होगी कार्रवाई, रिकवरी के निर्देश

BAREILLY: नगर निगम में फ्यूल फ्रॉड का खुलासा होने के बावजूद घोटालेबाजों की डीजल चोरी में दबंगई जारी है। सैटरडे को निगम की गाडि़यों के बजाए कागजों में डीजल की खपत दिखा लाखों की हेराफेरी का खेल पकड़ में आ गया। कंपनी बाग गैराज में इंस्पेक्शन के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ। एसपीएस सिंधु ने फर्जी डीजल सप्लाई का भंडाफोड़ किया। यहां बैकडेट में फर्जी पर्ची दिखाकर एक्स्ट्रा डीजल की सप्लाई दिखाई जा रही थी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने 113 लीटर फर्जी डीजल की डिमांड पर गैराज इंचार्ज और ड्राइवर से जवाब तलब किया है। वहीं मेयर ने घोटालेबाजों के खिलाफ रिकवरी करने और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।

Back date<engend> ·¤è ¿èü âð æðÜ

àæãUÚ ×ð´ Ù»Ú çÙ»× ·ð¤ y »ñÚæÁ ãUñ´, ÁãUæ¢ âð çÙ»× ·¤è »æçÇU¸Øæð´ ·¤æð ÇUèÁÜ ·¤è âŒËææ§ü ·¤è ÁæÌè ãUñ। ØêÜ Èý¤æòÇU ·¤æ æéÜæâæ ãUæðÙð ¥æñÚ §â ÂÚ ×¿ð ÕßæÜ ·ð¤ ÕæÎ âð ãUè ×æ×Üð ×𢠥æÚæðÂè ÅUþæ¢âÂæðÅUü §¢¿æÁü ·¤æð ÂÎ âð ãUÅUæ çÎØæ »Øæ। ßãUè´ ¿æÚæð´ »ñÚæÁ ·ð¤ çÜ° ÇUèÁÜ âŒÜæ§ü ·¤è ÃØßS‰ææ ßãUæ¢ ·ð¤ »ñÚæÁ §¢¿æÁü ·¤æð ãUè âæñ´Â Îè »§ü। âñÅUÚÇUð ·¤æ𠧢SÂð€àæÙ ·ð¤ ÎæñÚæÙ Ù»Ú SßæS‰Ø ¥çŠæ·¤æÚUè Ùð Îðææ ç·¤ ·¢¤ÂÙè Õæ» »ñÚæÁ ·ð¤ §¢¿æÁü ß ¿èȤ âȤæ§ü §¢SÂð€ÅUÚ Úæ·ð¤àæ »¢»ßæÚ ÀUéÅU÷ÅUè ÂÚ »° ãUñ´। Üðç·¤Ù ©UÙ·ð¤ çâ‚Ùð¿Ú ßæÜè ÂéÚæÙè ÇUðÅU ·¤è ¿èü ÂÚ ãUè ÇUèÁÜ ·¤è âŒÜæ§ü ·¤è Áæ ÚãUè ‰æè। çÂÀUÜð ·¤æȤè â×Ø âð ØãUæ¢ Õñ·¤ ÇUðÅU ·¤è ¿èü ÂÚ æè ÇUèÁÜ ÜðÙð ·¤æ æðÜ ¿Ü ÚãUæ ‰ææ।

Double shift के नाम पर घोटाला

कंपनी बाग गैराज में हर रोज डबल शिफ्ट के नाम पर डीजल का फर्जीवाड़ा किया जा रहा था। नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने एक्स्ट्रा डीजल की डिमांड करने वाले ड्राइवर से पूछताछ शुरू की। ड्राइवर ने रजऊ परसपुर में बने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और बाकरगंज में डबल शिफ्ट में काम करने की दलील दी। लॉग बुक और गैराज के रजिस्टर में डबल शिफ्ट के आंकड़े नहीं पाए गए। गैराज में फर्जी डिमांड दिखाकर डीजल की सप्लाई किए जाने पर नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने गैराज इंचार्ज राकेश गंगवार और ड्राइवर से लिखित में स्पष्टीकरण मांगा है।

Transfer के बावजूद नहीं हटे बाबू

फाइलों में निगम की गाडि़यां चला डीजल की मोटी रकम जेब में भरने का खेल स्टोर गैराज में भी खूब चल रहा है। रामपुर गार्डन में बीसीबी के सामने निगम के स्टोर गैराज में एक बाबू ट्रांसफर के बावजूद अपने पद पर बने हुए हैं। स्टोर गैराज में बाबू सरवन का तीन महीने पहले नगर आयुक्त ने कई अन्य क्लर्क के साथ ट्रांसफर कर अलग पटल में नियुक्त कर दिया था। बावजूद इसके बाबू ने पहले तो काफी समय तक अपना चार्ज दूसरे को नहीं सौंपा। वहीं कुछ हफ्ते पहले फाइलों में अपना चार्ज तो सहयोगी क्लर्क को दे दिया, लेकिन वह अब भी स्टोर गैराज में ही अपने पद पर काम कर रहे हैं।

जांच कमेटी भी 'फर्जी'

निगम के फ्यूल फ्रॉड मामले में गठित जांच कमेटी भी पूरी तरी फर्जी और बेबुनियाद नजर आ रही है। फ्क् जनवरी को नगर आयुक्त की ओर से गठित यह फ् सदस्यीय कमेटी तीन हफ्ते बाद भी किसी कार्यवाही को अंजाम नहीं दे सकी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी के ख्ब् फरवरी को कमेटी से नाम वापस लिए जाने के बाद भी निगम प्रशासन की ओर से जांच प्रभावित न हो इसके लिए कमेटी के तीसरे मेंबर का सेलेक्शन नहीं किया जा सका। कमेटी अपने गठन के एक महीने बाद भी जांच की दिशा में एक भी कदम नहीं चल सकी है।

कंपनी बाग गैराज में छुट्टी पर गए गैराज इंचार्ज की बैक डेट वाली पर्चियों पर डीजल की सप्लाई की जा रही थी। गलत डिमांड दिखाकर डीजल दिया जा रहा था। मामले में गैराज इंचार्ज को पद से हटा दिया गया है। ड्राइवर व गैराज इंचार्ज से जवाब मांगा गया है।

- डॉ। एसपीएस सिंधु

डीजल में खेल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगर स्वास्थ्य अधिकारी से आरोपियों से रिकवरी करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ एफआईआर कराई जाएगी।

- डॉ। आईएस तोमर, मेयर