- बीजेपी-कांग्रेस-जेडीयू-आरजेडी के अलावा दर्जनों पार्टियां तय करेंगी कैंडिडेट्स का भविष्य

- पटना सहित स्टेट के विभिन्न जगहों से हो वोटर्स पर हो रही है मॉनिटरिंग

PATNA : अभी पार्टी-पॉलिटिक्स का टाइम है। पूरा शहर राजनीति के रंग में रंगा है। पार्टियों की इस जोड़-तोड़ में कुछ ऐसी भी पार्टियां हैं, जिनका इलेक्शन कमीशन के पास कोई रिकॉर्ड तो नहीं है, पर झंडा उनका भी बुलंद है। नारे उनके भी हैं, झंडा उनका भी है, कार्यकर्ता उनके भी हैं, पर ये सिर्फ 'पार्टी' के लिए है, 'पॉलिटिक्स' के लिए नहीं। बीजेपी, कांग्रेस, जदयू, राजद, माले, आप की राजनीति को आप कितना समझ पा रहे हैं ये तो आप जाने, पर जो पार्टियां दिख रही हैं, वही केवल नहीं है। ऐसी दर्जनों पार्टियां फॉर्म हो चुकी हैं, जिसका हेड ऑफिस पटना सहित स्टेट के अदर डिस्ट्रिक्ट में काम कर रही हैं। एक पार्टी बनी है बिहार आम आदमी पार्टी यानी बाप। बड़ी-बड़ी पार्टियों के नाम के शॉर्ट फॉर्म को यूज कर ये पार्टियां अपनी 'दुकान' चला रही हैं। जैसे-जैसे बड़ी पार्टियां अपने एरिया में पहुंचती हैं, इन पार्टियों के मेंबर्स को भी अपने साथ एकजुट करती हैं।

बीजेपी यानी भारतीय जागरण पार्टी

बीजेपी यानी भारतीय जनता पार्टी तो सुनते आ रहे थे, अब भारतीय जागरण पार्टी भी बन चुकी है। इसका मुख्यालय पूर्वी नवादा में है। जनता पार्टी के आगे बिहार लगाकर बिहार जनता पार्टी काम कर रही है, जिसका मुख्यालय सारण में है। राजनैतिक विकल्प पार्टी और भारतीय राजनीतिक विकल्प पार्टी एक डाकबंगला, तो दूसरी बख्तियारपुर में अपना हेड ऑफिस बनाई हुई है। इसके अलावा मिथिलांचल मुक्ति मार्चा, सीवान का भारतीय उत्तम सेना, शिवहर का एम्स पार्टी और विजेता पार्टी भी इस इलेक्शन में वोट बैंक को रिझाने के लिए कई नामों का सहारा लेकर उतर रही हैं।

जगह-जगह खुल चुका है ऑफिस

बिहार की लगभग सभी पार्टियों का ऑफिस वीरचंद पटेल पथ तथा कांग्रेस का सदाकत आश्रम कुर्जी व लोजपा का एयरपोर्ट के पास है। आपको जानकर हैरत होगी कि इलेक्शन कमीशन की नजर में रजिस्टर्ड पार्टियों की संख्या जितनी अधिक है, उसकी मॉनिटरिंग का ऑफिस भी अब पटना से बाहर बनने लगा है। हर डिस्ट्रिक्ट में नई ऑफिस का मेन ऑफिस बनाया गया है, जहां से ये पार्टियां अपना पॉलिटिकल इवेंट ऑर्गनाइज करती हैं।

वोटर्स व पार्टी की बनती है उम्मीद

पॉलिटिक्स के जानकार आशुतोष कुमार बताते हैं कि इस तरह की पार्टियां वोटर्स और पार्टी दोनों के लिए फायदेमंद होती हैं। बड़ी पार्टियों के इशारे पर इस तरह की पार्टी फलती-फूलती है। इससे जुड़े मेंबर्स ही उन पार्टियों की फसल होती हैं, जिसे इलेक्शन के दिन आसानी से काटी जा सकती है।

इलेक्शन से कुछ दिन पहले कारनामा

इलेक्शन को लेकर जितने भी दांव चल रहे हैं, सारे के सारे उलटे हो जाएंगे। इलेक्शन से कुछ दिन पहले इन लोकल पार्टियों की ओर से कुछ न कुछ शगुफा छोड़ा जाता है, जिसका असर सीधे बड़ी व नेशनल पार्टियों पर दिखती है। और फिर इसका लाभ बैलेट बॉक्स में दिख जाता है।

कैसी पार्टी, कैसे नाम

पार्टी ऑफिस

बिहार जनता पार्टी - सारण

राजनैतिक विकल्प पार्टी - शाही भवन डाकबंगला

राष्ट्रीय लोक समता पार्टी - पुनाईचक बोरिंग केनाल रोड

भारतीय राजनीतिक विकल्प पार्टी - बख्तियारपुर

मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा - स़ुपौल बाजार

भारतीय उत्तम सेना - सिवान

भारतीय जागरण पार्टी - पूर्वी नवादा

भारतीय जन कांग्रेस राष्ट्रीय - लाल बहादुर शास्त्रीनगर

भारतीय जनतांत्रिक जनता दल - दारोगा राय पथ

बिहार विकास पार्टी - आर ब्लॉक

गरीब विकास पार्टी - प्रोफेसर कॉलोनी मोतिहारी

हिंदुस्तान विकास दल - करमन टोला आरा

जय हिंद पार्टी - सुपौल

जनहित दल - आरएमएस कॉलोनी रोड नंबर दो

जनहित समाज पार्टी - भगवती मार्केट शिव मंदिर के पास

क्रांतिकारी विकास दल - बिरसा आदिवासी कॉलोनी गुलजारबाग

लोक आवाज दल - अंबेडकर चौक- विष्णुपुरी पटना

लोक सेवा दल - लखीसराय

लोकतांत्रिक सर्वजन समाज पार्टी - आशियाना

मार्कसिस्ट कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया - सैदपुर

सर्वजन कल्याण पार्टी - हनुमान नगर कंकड़बाग

शोषित समाज दल - सेंटर ऑफिस दक्षिणी मंदिरी

यूनाईटेड फ्रंड पार्टी - लंगर टोली चौराहा, बारी पथ

विजेता पार्टी - एग्जीबिशन रोड

रजिस्ट्रीकृत अमान्यता प्राप्त दल

एम्स पार्टी - शिवहर

अखंड झारखंड पीपुल्स फ्रंट - जमुई

अखिल भारतीय अत्यंत पिछड़ा संघर्ष मोर्चा पार्टी - आरा

अखिल भारतीय देशभक्त मोर्चा - पुरंदरपुर जीपीओ पटना

अखिल भारतीय मिथिला पार्टी - परजुआर मधुबनी

अल्पजन समाज पार्टी - डाकबंगला मार्केट रोहतास

अति पिछड़ा पार्टी - नालंदा

बज्जि्कांचल विकास पार्टी - मुजफ्फरपुर

भारत का किसान मजदूर पार्टी - नयन नगर महारागंज

भारत निर्माण पार्टी - सुपौल

भारतीय बैकवर्ड पार्टी - सूर्य अपार्टमेंट फ्रेजर रोड

भारतीय इंकलाब पार्टी - नालंदा बिहार

भारतीय नज विकास पार्टी - पूर्व अशोक नगर कंकड़बाग

भारतीय मोमिन फ्रंट - आनंदपुरी

भारतीय प्रजातंत्र पार्टी - पटेल नगर