-सितंबर के पहले सप्ताह में शहर में लगेगा कैंप

-साइकिल और कृत्रिम अंग भी मिलेंगे

-मेयर ने डीसी से की बातचीत

RANCHI: अगले महीने सितंबर के फ‌र्स्ट वीक में दिव्यांगों के लिए रांची में कैंप लगाया जाएगा। इसमें ट्राइसाइकिल, कृत्रिम अंग के साथ स्पाट पर ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी मिल जाएगा। मेयर आशा लकड़ा ने इस सिलसिले में रांची डीसी से बात की है। डीसी ने कहा है कि कैंप की तिथि व स्थान के बारे में जल्द घोषणा की जाएगी। कृत्रिम अंग निर्माण की टीम कैंप के आयोजन में योगदान देगी। जिला प्रशासन की ओर से योग्यता के आधार पर ऑन द स्पॉट दिव्यांगता प्रमाणपत्र निर्गत किया जाएगा।

दिव्यांगों को कैंप में लाएं पार्षद

आशा लकड़ा ने रांची नगर निगम के पार्षदों से अपील की है कि वे दिव्यांगों का मूल्यांकन करने और उनके बीच ट्राइसाइकिल सहित कृत्रिम अंगों के वितरण के लिए लगने वाले कैंप में अधिक से अधिक दिव्यांगों को पहुंचाएं। भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम की ओर से लगने वाले इस कैंप को सफल बनाएं।

ख्म् को पार्षदों की बैठक

मेयर ने बताया कि कैंप को सफल बनाने के लिए ख्म् अगस्त को सभी पार्षदों की बैठक बुलाई गई है। इसमें उन्हें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के आदेशों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही साथ मंत्रालय से कैंप के आयोजन को सफल बनाने के लिए भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम व जिला प्रशासन को लिखे गए पत्र के बारे में भी बताया जाएगा।