अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए फूड प्वाइजनिंग के शिकार कैडेट्स

डिस्चार्ज से पूर्व सभी को डॉक्टरों व नर्सो ने बताया सावधानी का तरीका

ALLAHABAD: मुरझाए हुए मुरझाए चेहरों पर बुधवार को हंसी नजर आई। तीसरे दिन सभी आपस में हंसी मजाक में मशगूल रहे। कोई बिस्तर से उठ कर टहल रहा था तो कोई मोबाइल पर व्यस्त रहा। ये नजारा था अस्पताल में भर्ती फूड प्वाइजनिंग के शिकार एनसीसी कैडेटों का। सभी की तबीयत ठीक होने के बाद मंगलवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। एनसीसी अधिकारी की देखरेख में सभी को कैंप स्थल केपी इंटर कॉलेज ले जाया गया।

मददगारों को दिया धन्यवाद

केपी ग्राउंड के मैदान पर चल रहे एनसीसी कैंप में शामिल करीब 40 बच्चे फूड प्वाइजनिंग के शिकार हो गए थे। सोमवार रात खाना खाने के बाद हालत बिगड़ी तो उन्हें बेली सहित एसआरएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। कुछ कैडेट्स मिलिट्री हॉस्पिटल भी ले जाए गए थे। दो दिन तक यहां इनका ट्रीटमेंट हुआ। मंगलवार सुबह अस्पतालों में इन्हें देखने के लिए परिजनों व रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। तीसरे दिन बुधवार को सभी की तबीयत ठीक बताई गई।

बाक्स

घर नहीं, सीधे कैंप जाएंगे

अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद कहां जाएंगे के सवाल पर सभी का मत एक ही था। उन्होंने कहा कि वे यहां से सीधे केपी इंटर कॉलेज में चल रहे कैंप जाएंगे। कैंप पूरा करने के बाद ही वे घर के लिए मूव करेंगे।

बाक्स

नाश्ते में चाय ब्रेड, खाने में खिचड़ी

- डिस्चार्ज किए जाने से पूर्व बेली हॉस्पिटल में बुधवार सुबह बच्चों को नाश्ते में चाय व ब्रेड दिया गया।

- कैडेटों ने बताया कि दोपहर के वक्त खाने के लिए उन्हें खिचड़ी परोसी गई, यह व्यवस्था एनसीसी अफसरों ने कराई थी।

- सभी को जरूरत के हिसाब से अस्पताल प्रशासन ने दवाएं देकर नियमित खाने का तरीका भी बताया।

- खबरदार किया गया है कि अस्पताल से जाने के बाद भी वे बहुत ऑयली व मसालेदार चीजों से बचेंगे