- मंडे को डीजल-पेट्रोल के लिए परेशान उपभोक्ता पूछते रहे सवाल

- पंप मालिक अनियमित सप्लाई के साथ नो इंट्री का रोते रहे रोना

<- मंडे को डीजल-पेट्रोल के लिए परेशान उपभोक्ता पूछते रहे सवाल

- पंप मालिक अनियमित सप्लाई के साथ नो इंट्री का रोते रहे रोना

ALLAHABAD: allahabad@inext.co.in

ALLAHABAD: सिटी के पेट्रेाल फ्यूल स्टेशनों पर डीजल पेट्रोल की किल्लत खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मंडे को भी वाहन चालक फ्यूल के लिए जूझते रहे। सप्ताह भर से बनी समस्या से परेशान लोग पंप संचालकों से ही पूछते रहे कि आखिर यह किल्लत कब खत्म होगी। इसका जवाब देने में नाकाम पंप संचालक अनियमित आपूर्ति के साथ ही नो इंट्री का रोना रोते रहे।

क्.80 लाख लीटर की डेली खपत

एचपीसी से संचालित फ्यूल स्टेशन के मैनेजर अभिषेक सिंह बताते है कि सिटी में डेढ़ सौ से अधिक पम्प हैं। सभी पेट्रोल पंप को मिलाकर रोजना सिटी में करीब एक लाख अस्सी हजार लीटर पेट्रोल की खपत होती है। वहीं डीजल की खपत दो लाख लीटर से अधिक है। ऐसे में आपूर्ति में व्यवधान से शहरवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से उबरने के लिए पम्प एसोसिएशन के पदाधिकारी लगातार तेल कम्पनियों से बातचीत कर रहे हैं। उम्मीद है कि दो तीन दिन में फ्यूल की किल्लत को दूर कर लिया जाएगा।

- शहर में पेट्रोल व डीजल की किल्लत बनी हुई है। मगर हमारे पम्प पर ऐसी कोई दिक्कत नहीं है। जो भी कस्टमर आ रहा है उसे फ्यूल दिया जा रहा है।

जय किशन सिंह, ओनर सेठ आटो मोबाइल

- हमारा फ्यूल स्टेशन कंपनी से संचालित है। यहां फ्यूल की दिक्कत नहीं है। हमारे यहां आने वाले हर कस्टमर को डिमांड के अनुरूप पेट्रोल डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है।

अभिषेक सिंह, मैनेजर एचपी सेंटर त्रिवेणी