- गांव में तनावपूर्ण स्थिति

- आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

AGRA। थाना फतेहपुरसीकरी क्षेत्र के गांव जाजऊ में एक मामूली विवाद में हुई मारपीट में एक व्यक्ति की जान चली गई। घटना के मामले में मृतक के पुत्र ने हत्यारोपी व उसके भाई के खिलाफ थाना फतेहपुरसीकरी में गैर इरादतन हत्या और हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया है।

बबूल का पेड़ काटने को लेकर हुआ विवाद

जाजऊ निवासी रविन्द्र पुत्र कलुआ पंचायत घर के सामने एक छोटे बबूल के पेड़ को काट रहा था, उसी दौरान मोहन के पुत्र सुन्दर ने इसका विरोध किया, तो दोनों में विवाद हो गया। मौके पर मौजूद भ्0 वर्षीय मोहन सिंह ने हस्तक्षेप किया तो रविन्द्र व उसका सिर दीवार में दे मारा, गंभीर अवस्था में उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। इस बारे में एसओ फतेहपुरसीकरी अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र की तहरीर पर रविन्द्र और उसके भाई सत्येन्द्र के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। वहीं, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।