उच्चाधिकारियों के आश्वासन पर जिला अधिवक्ता संघ ने आंदोलन समाप्ति का लिया निर्णय

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ: जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने एसएसपी से मिले कार्रवाई के आश्वासन के बाद आंदोलन समाप्ति का निर्णय लिया। जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल एसएसपी नितिन तिवारी मिला। अधिवक्ताओं ने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही स्थानातंरण की मांग की। एसएसपी ने अधिवक्ताओं से कहा कि जांच निष्पक्ष की जा रही है तथा दोषी कर्मचारियों का स्थानातंरण अविलम्ब किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी होते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम सुहास एलवाई ने भी संघ के पदाधिकारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अध्यक्ष उमाकांत तिवारी व मंत्री लोकेश सिंह ने बताया कि अधिकारियों से वार्ता के बाद मामले के निस्तारण का प्रस्ताव पारित किया गया था। उच्चाधिकारियों व पोस्ट मास्टर जनरल के आश्वासन के बाद जारी आंदोलन को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। सोमवार को आंदोलन स्थगित करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कृष्ण चन्द्र मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार निगम, संयुक्त मंत्री नितिन दुबे, कोषाध्यक्ष बृजेश ओझा, पूर्व अध्यक्ष भगवत प्रसाद पाण्डेय, पूर्व मंत्री कौशलेश सिंह आदि मौजूद थे।