सोनू पाल ने गोल्ड मेडल जीता

46-49 केजी में सोनू पाल ने गोल्ड मेडल जीता। सौरभ को सिल्वर मिला। सैफ अली खान ने 49-52 केजी में गोल्ड पर कब्जा जमाया। अनुपम तिवारी को सिल्वर से संतोष करना पड़ा। इसी तरह 52 केजी में जितेन्द्र प्रताप सिंह ने गोल्ड तो विशाल ने सिल्वर मेडल जीता। 56-60 केजी में विशाल सिंह ने बढिय़ा खेल दिखाया। दमदार पंच की बदौलत उन्होंने गोल्ड जीता। इसी वेट कैटेगरी में यस प्रतीक सिंह ने सिल्वर को अपने नाम किया। 60-64 केजी में विपिन सिंह ने गोल्ड तो राहुल भारद्वाज ने सिल्वर हासिल किया।

शिवभान सिंह को मिला सोना

शिवभान सिंह ने 64-69 केजी कैटेगरी का गोल्ड हासिल किया। सिल्वर मेडल पर शुभम सिंह ने कब्जा जमाया। 69-75 केजी में अर्जुन सिंह गोल्ड व तरुण सिंह सिल्वर मेडल जीते। 75-81 केजी बबलू ने गोल्ड और अमित कुमार ने सिल्वर हासिल किया। 81-91 केजी में अभिनव ने गोल्ड मेडल और निखिल ने सिल्वर मेडल जीता। आरएसओ डॉ। भगवान राय और सेंटर फॉर पॉल्यूशन कंट्रोल के डायरेक्टर सचिन मिश्र ने प्लेयर्स को अवॉर्ड प्रदान किया। इस दौरान कोच दिलीप सिंह, शशि प्रकाश, शैलेन्द्र यादव, राकेश पाण्डेय, सिकंदर पटेल, मनोज विश्वकर्मा, गौरी शंकर आदि मौजूद रहे।