- सिटी में टूटे डिवाइडरों के बीच लगता है जाम

- सिटी के लोगों को झेलनी पड़ती है मुश्किलें

Meerut : जाम से सिटी किस कदर हलकान है, ये सिटी के लोगों से अच्छा कौन समझ सकता है। जाम से लोग तो जूझ रहे हैं, लेकिन उन्हें सड़कों पर लगे डिवाइडर कम परेशान नहीं कर रहे हैं।

टूटे डिवाइडर बुरा हाल

सिटी में टूटे डिवाइडर इस समय सिटी की शोभा बढ़ा रहे हैं। दिल्ली रोड पर तो टूटे डिवाइडर का जवाब ही नहीं। फिलहाल यहां पर इन्हें दोबारा बनाने का काम चल रहा है। जिसकी वजह से सड़क के दोनों ही ओर डिवाइडर के टूटे हिस्से पड़े हैं। जिससे सड़क पर चलने वाले वाहनों को बेहद कोताही बरतनी पड़ती है, वाहन स्लो चलते हैं और जाम लग जाता है।

यहां डिवाइडर का क्या काम

सिटी में कई जगह ऐसी भी हैं, जहां पर डिवाइडर की जरूरत ही नहीं। गोलाकुअंा पर जाम ना लगे इसीलिए डिवाइडर बनाया गया। अब डिवाइडर के दोनों ओर रिक्शा और ऑटो खड़े हो जाते हैं, जिससे जाम लगना यहां रोज की बात है।

डिवाइडर बना दिए नियम कहां

सिटी में दिल्ली रोड पर डिवाइडर से गोल चक्कर बंद कर दिए। ट्रैफिक रूल्स के मुताबिक कभी भी गोल चक्कर को डिवाइडर से बंद नहीं किया जाता। फुटबॉल चौराहे पर तो यही हालात है। इससे यहां से गुजरने वाले वाहनों को बागपत रोड जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

मेरठ में डिवाइडर हर जगह टूटे पड़े हैं। कई बार हादसे भी हो जाते हैं।

विपिन शर्मा

सिटी में जाम की मुख्य वजह तो डिवाइडर भी हैं। जहां डिवाइडर नहीं वहां भी जाम और जहां होने चाहिए वहां ठीक नहीं।

कनिष्क मिश्रा

जाम से लोग जूझते हैं, डिवाइडर भी इसका मुख्य कारण है। लोगों को टूटे डिवाइडर से बहुत मुश्किलें होती हैं।

अशोक

अभी मॉडयूल बनाया जा रहा है। जल्द ही इस पर कार्य किया जाना शुरू हो जाएगा।

अब्दुल समद, नगरायुक्त