1. दिव्यांका त्रिपाठी

ये हैं मोहब्बे फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर 70 लाख यानी की 7 मिलियन फॉलोवर्स कर लिये हैं। दिव्यांका 70 लाख फॉलोवर्स के साथ इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किये जाने वाली पहली टीवी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। दिव्यांका अक्सर अपने हसबैंड के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते नजर आ जाती हैं। बता दें कि इस बात की जानकारी खुद दिव्यांका ने ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है।

70 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर्स बना दिव्यांका त्रिपाठी ने तोडा़ ये रिकॉर्ड,टीवी की ये 10 एक्ट्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं

2. मौनी रॉय

टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय ने अपने नागिन अवतार और अपनी खूबसूरत आंखों से लोगों को अपना दीवाना बना दिया है। मौनी रॉय को टीवी सीरियल नागिन से फेम मिला हलांकि उसके पहले भी मौली कई टीवी शोज में आ चुकी हैं। कहा जाता है कि मौनी ने अपने लिप्स की सर्जरी कराई और फिर दोबारा सीरियल्स में एंट्री ली। यहां तक की इंडस्ट्री के भाईजान सलमान खान भी इनकी खूबसूरत आंखों के दीवाने हैं। फिलहाल मौनी रॉय के इंस्टाग्राम पर कुल 4.7 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

70 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर्स बना दिव्यांका त्रिपाठी ने तोडा़ ये रिकॉर्ड,टीवी की ये 10 एक्ट्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं

3. क्रिस्टल डीसूजा

सीरियल एक हजारों में मेरी बहना है सीरियल से फेमस हुईं क्रिस्टल डीसूजा की खूबसूरती का इंस्टाग्राम पर हर कोई दीवाना है। टीवी की टॉप एक्ट्रेस में क्रिस्टल का भी नाम आता है जिनके इंस्टाग्राम फॉलोवर्स काफी ज्यादा हैं। क्रिस्टल क्यूट दिखतीं हैं पर उनका स्वभाव थोडा़ बबली है। इन दिनों क्रिस्टल सीरियल बेलन वाली बहू की शूटिंग में व्यस्त रहती हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर प्रेजेंट टाइम में क्रिस्टर के 3.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

70 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर्स बना दिव्यांका त्रिपाठी ने तोडा़ ये रिकॉर्ड,टीवी की ये 10 एक्ट्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं

4. जेनेफर विंगेट

टीवी सीरियल बेहद में माया के किरदार में नजर आने वाली एक्ट्रेस जेनेफर विंगेट टीवी शो दिल मिल गए से फेमस हुई थीं। सीरियल के मुख्य नायक करण सिंह ग्रोवर से बाद में जेनेफर ने शादी कर ली थी पर फिर तलाक हो गया। फिलहाल जेनेफर इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर वाली टॉप 5 एक्ट्रेस में से हैं। इस समय जेनेफर के 5.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

70 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर्स बना दिव्यांका त्रिपाठी ने तोडा़ ये रिकॉर्ड,टीवी की ये 10 एक्ट्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं

5. अनीता हसनंदानी

अनीता इन दिनों टीवी सीरियल ये हैं मोहब्बतें में नजर आ रही हैं जबकि इससे पहले ही अनीता कई फिल्मों और सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। बता दें कि टीवी शो ये हैं मोहब्बतें में अनीता शकुन नाम के किरदार में नजर आ रही हैं। इस समय अनीता के कुल इंस्टाग्राम फॉलोवर 2.7 मिलियन हैं।

70 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर्स बना दिव्यांका त्रिपाठी ने तोडा़ ये रिकॉर्ड,टीवी की ये 10 एक्ट्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं

6. संजीदा शेख

संजीदा शेख फिलहाल किसी टीवी शो में नजर नहीं आ रही हैं फिर भी इंस्टाग्राम पर हमेशा एक्टिव रहती हैं। संजीदा की सादगी और उनकी खूबसूरती के लोग इतने दीवाने हैं कि उन्हें अब फेम के लिए किसी सीरियल की जरूरत नहीं है लोग उन्हें ऐसे भी फॉलो कर ही रहे हैं। बता दें कि संजीदा वेब सीरीज गेहराईयां के बाद एक एल्बम में आखिरी बाद दिखी थीं 'बस एक बार तुमको देखने को तरसूं'।  संजीदा ने अब तक 2.2 इंस्टाग्राम फॉलोवर्स कर लिये हैं।

70 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर्स बना दिव्यांका त्रिपाठी ने तोडा़ ये रिकॉर्ड,टीवी की ये 10 एक्ट्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं

7. करिश्मा तन्ना

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना इंस्टाग्राम फॉलोवर की लिस्ट में सातवें नंबर पर आती हैं। करिश्मा सीरियल नागार्जुनमें दिखीं थीं। करिश्मा कॉमेडी सर्कस के कई एपीसोड्स में भी नजर आई हैं इसके अलावा करिश्मा रियेलिटी शो लव स्कूल में भी दिखीं थीं। बता दें कि लव स्कूल में करिश्मा बतौर जज अपने बॉयफ्रेंड उपेन पटेल के साथ नजर आई थीं। करिश्मा अभी तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1.5 मिलियन फॉलोवर्स ही बटोर पाईं।

70 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर्स बना दिव्यांका त्रिपाठी ने तोडा़ ये रिकॉर्ड,टीवी की ये 10 एक्ट्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं

8. अदा खान

एक्ट्रेस अदा खान मौनी रॉय के नागिन सीरियल मे सेशा के रोल में दिखी थीं। बाद में नागिन 2 में भी  अदा सेशा के रोल में नजर आई थीं। अदा ने क्राइम प्रेट्रोल के भी कई एपीसोड में काम किया है। इससे पहले अदा खान सीरियल अमृत निमृत में आई थीं। इस सीरियल में दो बने एक ही लड़के से प्यार करने लगती हैं और फिर लडा़ई शुरु हो जाती है। अब तक इनके 1.7 मिलियन फॉलोवर्स बन चुके हैं।

70 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर्स बना दिव्यांका त्रिपाठी ने तोडा़ ये रिकॉर्ड,टीवी की ये 10 एक्ट्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं

9. रुहानिका धवन

इंस्टाग्राम पर मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस की लिस्ट में रुहानिका धवन का नाम भी आता है। रुहानिका अभी काफी छोटी सी हैं और ये हैं मोहब्बतें सीरियल में रमन की बेटी के रोल में दिखाई देती हैं। बता दें कि इतनी कम उम्र में रुहानिका ने वो मकाम पा लिया है जिसके लिए लोग रात दिन काफी मेहनत करते हैं । सीरियल में रुहानिका पीहू के किरदार में नजर आती हैं। रुहानिका को इंसटाग्राम पर अभी तक  1.5 मिलियन लोगों ने फॉलो किया है।  

70 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर्स बना दिव्यांका त्रिपाठी ने तोडा़ ये रिकॉर्ड,टीवी की ये 10 एक्ट्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं

10. अदिती भाटिया

सीरियल ये हैं मोहब्बतें फेम अदिती भाटिया सीरियल में रमन की बडी़ बटी के किरदार में दिखती हैं। सीरियल में अदिती का नाम रुही है। रुही को इंस्टाग्राम पर लोग बहुत फॉलो करते हैं। रुही इंस्टाग्राम पर अक्सर ही एक्टिव दिख जाती हैं। इस वक्त अदिती के इंस्टाग्राम पर 3.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं।

70 लाख इंस्टाग्राम फॉलोवर्स बना दिव्यांका त्रिपाठी ने तोडा़ ये रिकॉर्ड,टीवी की ये 10 एक्ट्रेस भी ज्यादा पीछे नहीं

स्लिप डिस्क की प्राब्लम से ऐसे लड़ रही हैं टीवी स्टार दिव्यांका, खुद देखिए

अजी बॉलीवुड छोड़िए, इन टीवी कपल्स का ब्रेकअप भी कुछ कम चर्चा में नहीं रहा

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk