RANCHI:  दरअसल, दिवाली में अब मात्र आठ दिन ही शेष रह गए हैं। क्9 अक्टूबर को यह रौशनी का पर्व मनाया जाएगा। इससे ठीक दो दिन पहले क्7 अक्टूबर को धनतेरस है। ऐसे में रांची शहर में टू व्हीलर का बाजार सज गया है। इस शुभ दिन धनतेरस को बाइक, स्कूटी आदि खरीद कर घर लाने के लिए लोग बुकिंग कराना शुरू कर दिए हैं। ऑटोमोबाइल शोरूम को खूबसूरत तरीके से सजाया गया है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कारोबारियों ने तमाम तरह के ऑफ र दिए हैं। वाहन कंपनियों को उम्मीद है कि इस बार बाजार अच्छा रहने वाला है।

 

कॉस्मिक बजाज: बुकिंग के साथ ही सिल्वर क्वाइन

पिस्का मोड़ स्थित कॉस्मिक बजाज के जीएम नवीन शर्मा बताते हैं कि डीमॉनिटाइजेशन, बीएस-फ् इंजन पर पाबंदी और जीएसटी के बाद बाजार अब पटरी पर आया है। धनतेरस पर इस बार ऑटो सेक्टर गुलजार रहने की उम्मीद है। इस अवसर का लाभ उठाने के लिए दोपहिया मार्केट ने विशेष तैयारी की है। ग्राहकों को छूट के ऑफ र देकर आकर्षित किया जा रहा है। कलर, मॉडल के आधार पर लोगों ने इस विशेष दिन के लिए सप्ताह भर पहले से ही बुकिंग करानी शुरू कर दी है। नई गाड़ी खरीदारी के लिए धनतेरस को शुभ मानने की वजह से सभी ऑटो कंपनियों ने तमाम तरह की छूट के अलावा गिफ्ट स्किम की घोषणा की है। एक्सचेंज ऑफ र के अलावा फ्री इंश्योरेंस और गिफ्ट कूपन खरीदारी पर दिए जा रहे हैं।

 

जानिए, क्या है खास

-हर बुकिंग पर एक सिल्वर क्वाइन

-स्क्रैच कार्ड पर दो निश्चित गिफ्ट आइटम

-कैश डिस्काउंट भी दिया जा रहा है

-कम डाउन पेमेंट पर भी बाइक दी जा रही है

-फाइनांस की सुविधा उपलब्ध है।

 

ख्। रौनक बजाज: सरकारी कर्मचारियों को विशेष ऑफर

कोकर स्थित रौनक बजाज के ओनर अमर साबू ने बताया कि धनतेरस के मौके पर सरकारी कर्मचारियों के लिए हमारे शोरूम में विशेष ऑफ र दिया जा रहा है। विशेष मॉडलों पर एक हजार से ख्क्00 रुपए तक की छूट मिल रही है। साथ ही सरकारी कर्मचारियों को जीरो परसेंट इंट्रेस्ट पर गाड़ी दी जा रही है। इसके अलावा वाहन लोन भी कम इंट्रेस्ट पर मुहैया कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शोरूम में भ्0 परसेंट डाउन पेमेंट के बाद जीरो परसेंट इंट्रेस्ट पर लोन दिया जा रहा है। आम लोगों के लिए भी कई सारे ऑफर उपलब्ध हैं, जिसमें उनको क्वाइन भी दी जा रही है।

 

जानिए, क्या है खास

-स्पेशल मॉडलों पर एक हजार से ख्क्00 रुपए तक की छूट

-जीरो परसेंट इंट्रेस्ट पर लोन की भी सुविधा

-भ्0 परसेंट डाउन पेमेंट के बाद लोन फैसिलिटी

-आम लोगों को भी कई ऑफर, क्वाइन भी दे रहे हैं