छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: दैनिक जागरण आई नेक्स्ट की ओर से चलाए जा रहे 'अप्रैल फूल, नहीं अप्रैल कूल मनाएं' अभियान के साथ लोगों को जुड़ना जारी है। रविवार को उलीडीह में भाजपा युवा मोरचा उलीडीह मंडल और एमएसआईटीआई इंस्टीच्यूट के अध्यक्ष, अध्यापक और स्टूडेंट्स ने प्लांटेशन किया। सभी ने पौधों में रोजाना पानी डाल कर पौधों की रक्षा का संकल्प लिया।

प्लांटेशन को करेंगे जागरुक

उलीडीह में भाजपा युवा मोरचा उलीडीह मंडल के सदस्य इस अभियान से जुड़ गए। मंडल अध्यक्ष संतोष भगत समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने प्लांटेशन किया। संतोष भगत ने कहा कि दैनिक जागरण आई नेक्स्ट का यह अभियान काबिले तारीफ है। इस तरह के अभियान से लोगों में प्लांटेशन के लिए जागरूकता बढ़ेगी। वे सब भी लोगों को प्लांटेशन के लिए जागरूक करेंगे। उन्होंने कहा कि वातावरण संतुलन के लिए प्लांटेशन जरूरी है। सभी ने आगे भी प्लांटेशन करने का संकल्प लिया।

एमएसआईटीआई में हुआ प्लांटेशन

मानगो के एमएसआईटीआई इंडस्ट्रीयल ट्रेनिंग इंस्ट्रीच्यूट में अध्यक्ष, अध्यापक और स्टूडेंट्स ने भी प्लांटेशन किया। अध्यक्ष खालिद इकबाल ने कहा कि लोगों में प्लांटेशन के लिए अवेयरनेस की कमी है। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट का यह अभियान लोगों को प्लांटेशन के लिए जागरुक कर रहा है। प्लांटेशन होने से पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। हर इंसान एक एक पौधा भी लगाता है तो आने वाली पीढ़ी के लिए फायदेमंद सिद्ध होगा। धरती कूल रहेगी और हरियाली बनी रहेगी। अध्यापक मो रियाज समेत अन्य स्टूडेंट्स ने प्लांटेशन कर पौधों की रक्षा करने की शपथ ली।