AGRA। डीएम मनीषा त्रिघाटिया ने कलक्ट्रेट स्थित नागरिक सुरक्षा कार्यालय में स्थापित निर्वाचन कंट्रोल रूम का शाम भ्.फ्0 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नागरिक सुरक्षा के उप नियंत्रक अशोक गौतम को आवश्यक निर्देश दिए। सभी समस्याओं का निस्तारण किया जाए। इसके लिए उन्हें रजिस्टर में नोट किया जाए। थर्सडे कंट्रोल रूम में 8 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें सात का निस्तारण किया गया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व सीपी सिंह, एडीएम प्रशासन हरनाम सिंह, एडीएम प्रोटोकोल अरुण कुमार, एडीएम सिटी पीपी पाल आदि मौजूद रहे।