-पब्लिक सुविधाओं को लेकर अफसरों को जारी किए निर्देश

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन् : दो अक्टूबर को गांधी मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम और इसके बाद दशहरा समारोह की तैयारी को देख डीएम नाराजगी जताई। गांधी मैदान में हो रही तैयारी का जायजा लेने के लिए डीएम शुक्रवार को गांधी मैदान पहुंचे। इस दौरान वह धीमी गति से हो रहे काम को देख बिफर पड़े। उन्होंने अलग-अलग विभागों को चेताया और कहा कि गांधी जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मात्र कुछ दिन बचे हैं लेकिन तैयारियां अभी तक सही से नहीं हो पाई हैं। इसलिए विभाग तत्परता लाएं। उन्होंने कहा कि आयोजित होने वाले समारोह में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं पड़ना चाहिए।

मैदान में गंदगी देख बिफरे डीएम

डीएम ने गांधी मैदान एरिया का निरीक्षण किया। उन्होंने करीब पौने दो किमी की रेंज में फैले इस मैदान में गंदगी और घास-फूस देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने मैदान की साफ-सफाई का निर्देश अधिकारियों को देते हुए कहा कि गंदगी फैलाने वालों पर निगाह रखी जाए। बताते चलें कि महात्मा गांधी प्रतिमा के आसपास साफ-सफाई और देखरेख की जिम्मेवारी उद्यान विभाग की है लेकिन इस मैदान के दूसरे हिस्से में सफाई के लिए निजी हाथों में जिम्मेवारी दी गई है। जिनके द्वारा अभीतक सफाई न किए जाने की वजह से पूरा गांधी मैदान गंदगी से पटा हुआ है।

पीने का पानी का हाल बुरा

कलेक्टर ने अपने निरीक्षण में पाया कि गांधी मैदान में पीने की पानी की व्यवस्था काफी लचर है। इसकी वजह से कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले हजारों लोगों को परेशानी होगी। साथ ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास झाडि़यों का शक्ल अख्तियार कर चुके शो प्लांट की कटिंग की जाए। ताकि प्रतिमा का दीदार सही ढंग से हो सके और झाड़-फूस की समस्या भी दूर हो। डीएम कुमार रवि ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे गांधी मैदान में जन सुविधाओं से संबंधित साइन बोर्ड लगाएं ताकि लोग शौचालय, पीने की पानी आदि सुविधाओं के लिए इधर-उधर न भटकें। अभी तक गांधी मैदान में लोगों को प्रवेश और निकासी गेट तक की सही जानकारी साइनबोर्ड के अभाव में नहीं हो पा रहा है।

चार छोटे सिलेंडर जब्त

कुछ साल पहले दशहरा समारोह आयोजन के समय ही गांधी मैदान में हुए हादसे को ध्यान में रखते हुए डीएम ने आसपास के एरिया की जांच की। जहां उन्होंने मैदान के बाहर प्रतिबंध के बाद भी पेट्रोमैक्स सिलेंडर के सहारे दुकानें चलाते पाया। ये दुकानदार रोक के बाद भी इस छोटे गैस सिलेंडर के माध्यम से राहगीरों के लिए खाने-पीने की चीजें बनाकर व्यापार कर रहे थे। कलेक्टर ने तुरंत आदेश देते हुए उनका सिलेंडर जब्त कराया और एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।

दो अक्टूबर को होगा कार्यक्रम

डीएम ने बताया कि गांधी मैदान में दो अक्टूबर को गांधी जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसमें मुख्यमंत्री नीतिश कुमार का पैदलयात्रा होगा। इसके बाद दशहरा पर रावण वध का आयोजन लाखों शहरवासियों की उपस्थिति में आयोजित की जाएगी। साफ-सफाई और रंग-रोगन की जिम्मेवारी अलग-अलग विभागों को दी गई है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास बनाए गए बाउल में शो प्लांट लगाया जाएगा।

गांधी मैदान में पब्लिक सुविधाएं बढ़ाए जाने की जरूरत है। इसके लिए हमने निर्देश जारी किए हैं। साथ ही दो अक्टूबर तक तैयारी पूरी कर लेने का लक्ष्य है। ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार का अवरोध उत्पन्न न हो।

-कुमार रवि, डीएम पटना