क्या है वुल्वरीन की सुपर पावर
एक्समैन श्रंखला की फिल्मों में हृयू जैकमैन म्यूटेंट वुल्वरीन का करेक्टर प्ले करते हैं। इस करेक्टर के पास तमाम म्यूटेंटस की तरह से कई सुपर पॉवर्स हैं। इनमें एक तो वो फेमस फौलादी पंजा है जो उसकी हथेलियों दिखता और छुपता रहता है। इसके अलावा उसके पास घवों को भरने और किसी भी अंग के क्षतिग्रस्त हो जाने पर उसे वापस ग्रो करने की ताकत भी वुल्वरीन के पास है। ये ताकत ना सिर्फ गोली और धारदार हथियारों से घायल होने पर ठीक होने में मदद करती है, बल्कि न्यूक्लियर बॉम्ब से शरीर का नष्ट हुआ अंग फिर उगाने में भी मदद करती है। सोचिए अगर से ताकत आपको मिल जाये तो, वैज्ञानिकों का मानना है कि ऐसा कुछ खास डीएनए की मदद से होता है। अब ऐसा डीएनए तैयार करने का प्रयास हो रहा है जो मनुष्य को ये शक्ति दे सकता है।

मिल गया है वही डीएनए जिस से आप भी बन सकते हैं वुल्‍वरीन

कैसे आयेगी वुल्वरीन की पॉवर
एक कीड़ा होता है जिसे एक्रॉन वार्म कहा जाता है। इसे हिंदी में बलूत कीड़ा भी कहते हैं। इस कीड़े का डीएनए मानव से काफी मिलता जुलता होता है। इस कीड़े के पास अपने सभी अंगों को पुनर्निमित करने की क्षमता होती है। यहां तक कि अगर ये कीड़ा आध भी कट जाये तो भी अपने पूंछ या सिर के हिस्से को रीग्रो करके सामान्य आकार में आ जाता है। ऐसा उसके डीएनए में मौजूद कुछ खास विशेषताओं के कारण संभव होता है। वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने अपने शोध में इस कीड़ के डीएनए में मौजूद इन विशेषताओं को डीकोड कर लिया है। अब वो प्रयास कर रहे हें कि इन्हें मानव डीएनए में शामिल करके उससे वुल्वरीन की क्षमताओं से युक्त बनाया जा सके। यदि ऐसा हो जाता है तो ये चिकित्सा के क्षेत्र में बहुत बड़ी क्रांती होगी।

मिल गया है वही डीएनए जिस से आप भी बन सकते हैं वुल्‍वरीन

अब तक कुछ ही जीवों में पायी जाती ये क्षमता
हालाकि मानव शरीर में पुनर्निमाण की क्षमता होती है पर एक सीमित स्तर पर ही। पूरे अंगो को ग्रो कर पाना इंसान के लिए संभव नहीं है। कुछ वैज्ञानिक इसकी वजह इंसानी इम्यून सिस्टम को मानते हैं। इसी प्रतिरोधक क्षमता के कम होने के कारण ही जरा सा खून आते ही लोग घाव को दवाइयों और दूसरे तरीकों से सुरक्षित कर देते हैं जिससे उसकी शक्तियां अब घाव को अपने आप भरने की ताकत को खोती जा रही हैं। पूरी तरह नये अंग विकसित करने की योग्यता अब कुछ कीड़ों और जानवरों में ही योग्यता रह गयी है। जैसे जेब्राफिश अपने पंख और यहां तक कि कुछ हार्ट टिश्यूज को पुर्नविकसित कर सकती है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk