एक्स प्रेमी को महंगा पड़ा प्यार जताना

Allahabad: भाई पहला-पहला प्यार था। उसे कैसे भूल जाता। वर्षों से लव कनेक्शन चल रहा था। क्या हुआ प्रेमिका की शादी हो गई। उसे देखते ही प्यार में दिल की धड़कनें फिर तेज हो गई। लेकिन प्यार में मारा प्रेमी ये भूल गया कि उसकी प्रेमिका अब किसी और की हो चुकी है। शादी के बाद उसे देखकर दिल धड़काना प्रेमी को महंगा पड़ा। एक्स प्रेमिका ने उसे पीछा करने और छेड़खानी के मामले में सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। उसे जेल भेजने में धूमनगंज पुलिस ने जरा भी देर नहीं की. 

आठ साल से थी दोस्ती

ये कहानी दो दोस्तों की है जो बाद में लवर बन गए। रोहित और शालिनी(परिवर्तित नाम) साथ-साथ स्टडी करते थे। दोस्ती रंग लाई और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। दोनों एक ही जगह जॉब भी करने लगे। आठ सालों तक उनकी दोस्ती साथ-साथ चलती रही। लेकिन कहानी में ट्वीस्ट तब आ गया, जब शालिनी की शादी गऊघाट में हो गई। शादी के बाद शालिनी ने अपने पुराने रिश्तों को टाटा-बॉय-बॉय करते हुए रोहित से सारे रिश्ते तोड़ दिए, और अपनी मैरिड लाइफ में बिजी हो गई.

Job से लौट रही थी

 लेकिन, ये कहानी यहीं पर खत्म होनी वाली नहीं थी। शादी के बाद भी शालिनी ने जॉब नहीं छोड़ी। एक दिन ऑफिस से घर निकलने के दौरान शालिनी को उसका एक्स प्रेमी रोहित मिल गया। रोहित शालिनी से बात करने की कोशिश करने लगा। शालिनी के मना करने के बावजूद भी उसने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। और इस बार शालिनी ने अपना आपा खो दिया. 

दर्ज कराई FIR

शालिनी ने इस मामले को सीरियसली लिया और सीधे धूमनगंज पुलिस स्टेशन पहुंच गई। उसने धूमनगंज पुलिस से रिटेन में कंप्लेन कर दी। पुलिस ने शालिनी की कंप्लेन पर आईपीसी धारा 354 घ, 323 और 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच में पुलिस को पता चल गया कि इस एफआईआर के पीछे असली कहानी क्या है। लेकिन फिर भी नए कानून के मुताबिक किसी भी लड़की या युवती के न चाहने पर उसका पीछा करना छेड़खानी करना ही है। ऐसे में पुलिस ने रोहित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया.

पुलिस ने महिला के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को सलाखों के पीछे भेज दिया। जांच में यह क्लीयर हो गया कि पहले उन दोनों के बीच रिलेशन रहा है. 
धर्मेन्द्र प्रताप सिंह
एसओ धूमनगंज 

आठ साल से थी दोस्ती

ये कहानी दो दोस्तों की है जो बाद में लवर बन गए। रोहित और शालिनी(परिवर्तित नाम) साथ-साथ स्टडी करते थे। दोस्ती रंग लाई और दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। दोनों एक ही जगह जॉब भी करने लगे। आठ सालों तक उनकी दोस्ती साथ-साथ चलती रही। लेकिन कहानी में ट्वीस्ट तब आ गया, जब शालिनी की शादी गऊघाट में हो गई। शादी के बाद शालिनी ने अपने पुराने रिश्तों को टाटा-बॉय-बॉय करते हुए रोहित से सारे रिश्ते तोड़ दिए, और अपनी मैरिड लाइफ में बिजी हो गई।

Job से लौट रही थी

 लेकिन, ये कहानी यहीं पर खत्म होनी वाली नहीं थी। शादी के बाद भी शालिनी ने जॉब नहीं छोड़ी। एक दिन ऑफिस से घर निकलने के दौरान शालिनी को उसका एक्स प्रेमी रोहित मिल गया। रोहित शालिनी से बात करने की कोशिश करने लगा। शालिनी के मना करने के बावजूद भी उसने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा। और इस बार शालिनी ने अपना आपा खो दिया. 

दर्ज कराई FIR

शालिनी ने इस मामले को सीरियसली लिया और सीधे धूमनगंज पुलिस स्टेशन पहुंच गई। उसने धूमनगंज पुलिस से रिटेन में कंप्लेन कर दी। पुलिस ने शालिनी की कंप्लेन पर आईपीसी धारा 354 घ, 323 और 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मामले की जांच में पुलिस को पता चल गया कि इस एफआईआर के पीछे असली कहानी क्या है। लेकिन फिर भी नए कानून के मुताबिक किसी भी लड़की या युवती के न चाहने पर उसका पीछा करना छेड़खानी करना ही है। ऐसे में पुलिस ने रोहित के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया।

पुलिस ने महिला के तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी युवक को सलाखों के पीछे भेज दिया। जांच में यह क्लीयर हो गया कि पहले उन दोनों के बीच रिलेशन रहा है. 

धर्मेन्द्र प्रताप सिंह

एसओ धूमनगंज