वनडे कप्तान व विकेटकीपर धोनी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं। धोनी ने 10 साल पहले 2005 में श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। इन्होंने जयपुर के सवाई माधोसिंह स्टेडियम में कुल 183 रन बनाए थे। जिसमें 15 चौके, 10 छक्के लगाए। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यह किसी विकेटकीपर द्वारा खेली गई सबसे बड़ी इनिंग मानी गई।
इसके अलावा इसी साल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 5 अप्रैल, 2005 को अपना पांचवां मैच खेला था। इस मैच में धोनी ने पाकिस्तान के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी की। विशाखापट्टनम में खेले गए इस मैच में इन्होंने 15 चौके और 4 छक्कों की मदद से 148 रन बनाए।
24 सितंबर 2007 को क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब जीता। इतना ही इस खिताब के साथ ही धोनी टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले वर्ल्ड के पहले कप्तान बन गए थ्ो। टेस्ट मैच कप्तानी से सन्यास ले चुके वन डे कप्तान महेंद्र सिंह के नाम और भी कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं।
रिकॉर्डों की लिस्ट में साल 2013 में धोनी का दोहरा श्ातक भी शामिल है। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ी पारी खेली। चेन्नई टेस्ट में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अपने करियर का पहला दोहरा शतक जड़ा था। इसके पहले यह रिकॉर्ड सिर्फ सचिन तेंदुलकर के नाम था।
कप्तान धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी बना लिया है। सबसे ज्यादा छक्के लगाने के रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग और न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम को भी पीछे छोड़ दिया है। रिकी पोंटिंग 171 छक्कों के साथ दूसरे हैं। वहीं न्यूजीलैंड के ब्रैंडन मैक्कुलम 170 छक्कों के साथ तीसरे स्थान पर हैं।
कप्तान महेंद्र सिंह धोनी यानी कि माही के नाम आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफ़ी पर कब्ज़ा जमाने का रिकॉर्ड है। धोनी की कप्तानी भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन रहा है। भारतीय टीम ने 2007 में आईसीसी की वर्ल्ड-टी20 , 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफ़ी में खिताब जीता है।
Cricket News inextlive from Cricket News Desk
Cricket News inextlive from Cricket News Desk