चौकानें वाली वजहें:
कोरिया के एक विश्वविद्यालय ने इस बात पर हाल ही सर्वे किया कि लड़कियों को लंबे लड़के ज्यादा क्यों पसंद आते हैं। 50 फीसदी महिलाएं या युवतियां लंबे पुरुषों के साथ डेट क्यों करती हैं। जिस पर सामान्य मगर चौकानें वाली वजह सामने आई हैं। इस सर्वे में अधिकांश छोटे कद की लड़कियां शामिल हुईं। जिसमें जब उनसे लंबे लड़कों को लेकर सवाल पूछे गए तो उनका जवाब था कि लंबे कद वाले पुरुष ज्यादा ताकतवर होते हैं।

पार्टनर्स की लंबाई में गैप मतलब हैप्‍पी कपल,जानें वजहें

काफी स्मार्ट होते:

इसके अलावा वे काफी स्मार्ट भी होते हैं। उन्हें सामाजिक ज्ञान भी छोटे कद वाले लड़के की अपेक्षा अधिक होता है। इसके अलावा लंबे लड़के आत्मविश्वास से भरे होते हैं। जिससे वे विपरीत परिस्िथतियों पर उन्हें तुरंत संभाल लेते हैं। आने वाली परेशानियों के लिए पहले से ही तैयार से रहते हैं। इतना ही नहीं इस सर्वे में यह भी साफ हुआ है कि जो लड़के लंबे होते हैं उनके साथ लड़कियां फिजिकली भी खुद को सेफ समझती हैं।

पार्टनर्स की लंबाई में गैप मतलब हैप्‍पी कपल,जानें वजहें

सेफ महसूस होता:

वहीं उनका पार्टनर सिर से ऊपर होता है तो उन्हें शारीरिक सुरक्षा का एहसास बना रहता है। जो हर लड़की हमेशा हर हालात में चाहती है। इसके अलावा लंबे लड़के अपने पार्टनर के साथ ज्यादा टोकाटाकी भी नहीं करते हैं। वह अपने पार्टनर के हर फैशन से खुश होते हैं। जिससे लंबाई में गैप वाले कपल हमेशा खुश रहते हैं। अब पता चला न कि लड़कियां क्यों लंबे पुरुषों को पसंद करती है और क्यों उनकी ओर जल्दी अट्रैक्ट हो जाती हैं।

Relationship News inextlive from Relationsh

ip Desk

Relationship News inextlive from relationship News Desk