विजर्सन का अधिकार
गणेश विसर्जन ही नहीं भारत में हर विजर्सन का अधिकार पुरुष जाति को ही है। विसर्जन को अंतिम संस्कार से जोड़ा जाता है। ऐमें यहां पर हिंदू रिवाजों के अनुसार जैसे पुरुष मनुष्य के अंतिम संस्कार को पूर्ण करते हैं उसी प्रकार गणेश जी के विसर्जन का अधिकार भी सिर्फ उनके पास ही है।

आप भी जानें,सिर्फ पुरुषों को ही क्‍यों है गणेश-विसर्जन का अधिकार

मार्मिक माहौल होता

इसके पीछे एक वजह यह भी बताई जाती है विसर्जन किसी भी चीज का हो वह काफी मार्मिक माहौल में होता है। वहीं पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं का दिल कमजोर होता हैं और वे किसी को अंतिम विदाई नहीं दे पाती हैं। इसलिए विसर्जन से जुड़े सभी कार्यों में महिलाओं को थोड़ा दूर रखा जाता है।

आप भी जानें,सिर्फ पुरुषों को ही क्‍यों है गणेश-विसर्जन का अधिकार

भक्तगण मस्ती में
वहीं गणेश विसर्जन पुरुषों के द्वारा किए जाने के पीछे यह भी माना जाता है कि विसर्जन के समय भक्तगण मस्ती में डूबे रहते हैं। इस दौरान लोग भांग, गांजा व मदिरा पान आदि करते हैं। जिससे विसर्जन के समय महिलाओं और लड़कियों को नहीं शामिल किया जाता है।

आप भी जानें,सिर्फ पुरुषों को ही क्‍यों है गणेश-विसर्जन का अधिकार

टोना-टोटका होता

एक वजह यह भी कही जाती है कि विसर्जन के समय लोग कई बार ऐसे स्थानों पर भी जाते हैं, जहां पर टोना-टोटका होता है। ऐसे में महिलाओं व लड़कियों का ऐसे स्थानों पर जाना कई बार खतरनाक हो जाता है। वे जल्दी इनके निशानों पर आ जाती हैं। इसलिए इनको नहीं ले जाया जाता है।

Spiritual News inextlive from Spirituality Desk