चन्द्रशेखर आजाद पार्क में आयोजित शो में पहुंचे एक से बढ़कर एक नस्ल के पेट डॉग

ALLAHABAD: चंद्रशेखर आजाद पार्क में मंगलवार को आयोजित डॉग शो में एक से बढ़कर एक नस्ल के डॉग पहुंचे। कोई देखने में खूबसूरत था तो किसी को देखकर दहशत हो जाती। शहर के तमाम लोग इस शो का हिस्सा बने और अपने-अपने डॉग को टाइगर वॉक कराया। पशुपालन विभाग की ओर से आयोजित इस शो में संजीव त्रिपाठी के ब्रूजो को विजेता घोषित किया गया। डीएम संजय कुमार ने संजीव को पुरस्कार दिया। इस मौके पर निदेशक पशुपालन डा। रामपाल सिंह, डा। शिरीश चंद्रा, डा। गोयल आदि मौजूद थे।

इन प्रजातियों के डॉग हुए शामिल

-जर्मन शेफर्ड, लेब्राडोर, पग्स -रॉटवेलर, डोबरमैन, लेब्राडोर

-ग्रेट डेन, कॉकर स्पेनियल, बीगल -फॉक्स टेरियर, शी जू, साइबेरियन हस्की

ठाठबाट पर हजारों खर्च

शो में आए डॉग के ठाठबाट पर कम पैसे खर्च नहीं होते। बेस्ट पपी ऑफ द शो घोषित हुए राम डाबरमैन को दही बहुत पसंद है। मातादीन का पूरा की मुस्कान बताती हैं कि वह अपने डॉग को सुबह बकरी के दूध के साथ आठ रोटी खिलाती हैं। दोपहर में उसको दही जरूर चाहिए। रात में चिकन काफी पसंद है। वहंी अल्लापुर के संजीव त्रिपाठीं ने बताया कि उनका ब्रूजो बेहद ही समझदार है और उनके हर इशारे को पहचानता है। उसने कभी किसी पर हमला नहीं किया। उसे खाने में दूध रोटी के साथ कई प्रकार की चीजें दी जाती हैं।

इन्होंने मारी बाजी

बेस्ट ऑफ शो का खिताब ब्रूजो यानी लेब्राडार को मिला

सेकंड प्राइज दिनेश राय के हीरो को, जबकि थर्ड पर मनोज के सिप्पी और फोर्थ प्राइज रजत यादव के डॉन को मिली

बेस्ट पपी ऑफ दी शो मुस्कान यादव के राम को, जबकि सेकंड प्राइज शिशिर प्रकाश के स्कूबी ग्रेड डेन को मिली