1. प्राइवेट जेट :
हिलेरी और ट्रंप दोनों के पास प्राइवेट जेट हैं। जहां हिलेरी 'गल्फस्ट्रीम 450' से सफर करती हैं। तो ट्रंप अपने प्राइवेट 'बोइंग 757' से ट्रैवल करना पसंद करते हैं।

डोनाल्‍ड ट्रंप व हिलेरी क्‍लिंटन इन मामलों में एक जैसे हैं
2. दोनों न्यूयार्क वाले :
हिलेरी क्िलंटन और डोनाल्ड ट्रंप दोनों ही न्यूयॉर्क के रहने वाले हैं। उम्र में भी दोनों लगभग समान हैं। हिलेरी जहां 69 साल की हैं वहीं ट्रंप 70 के हैं। इसके अलावा दोनों की शादीशुदा जिंदगी भी गरमागरम रही है।

डोनाल्‍ड ट्रंप व हिलेरी क्‍लिंटन इन मामलों में एक जैसे हैं
3. बेटियां है आपस में दोस्त :
हिलेरी और ट्रंप दोनों की बेटियां समान उम्र की हैं। इसके साथ ही हिलेरी की बेटी चेल्सिया और ट्रंप की बेटी इवांका आपस में दोस्त हैं।

डोनाल्‍ड ट्रंप व हिलेरी क्‍लिंटन इन मामलों में एक जैसे हैं
4. दोनो हैं दादा-दादी :
डोनाल्ड ट्रंप और हिलेरी क्िलंटन की उम्र काफी हो चुकी है। ऐसे में इन दोनों के नाती-पोते भी हैं।

5. दामाद हैं यहूदी :
हिलेरी और ट्रंप दोनों की बेटियों ने यहूदी से शादी की है। यानी कि इन दोनों के दामाद एक ही धर्म के हैं।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk