छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: मानगो में अब डोर टु डोर कचरा उठाव की दर घटा दी गई है। अब एक मकान से डोर टु डोर कचरा उठाव के एवज में 50 रुपये महीना लिया जाएगा। पहले ये दर 100 रुपये महीना थी। लेकिन, एक मकान में अगर दो-तीन किराएदार हैं तो उनसे भी अलग-अलग शुल्क लिया जाएगा। मानगो अक्षेस के विशेष अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने ये एलान मानगो विकास समिति की बैठक में किया है।

मानगो में बैकुंठ नगर, गुरुद्वारा रोड, मुंशी मोहल्ला, पारस नगर, आदर्श नगर, प्रहलादनगर और गौड़ बस्ती को मॉडल टाउन के रूप में विकसित करने पर मंथन चल रहा है। यहां से डोर टु डोर कचरा उठाव का काम भी शुरू कर दिया गया है। मानगो विकास समिति इन इलाकों को मिला कर मॉडल टाउन बनाना चाहती है। इसे लेकर सोमवार को मानगो विकास समिति ने बैकुंठ नगर के इंद्रा अपार्टमेंट में मंथन किया। इस मंथन में विशेष अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता भी शामिल हुए। मानगो अक्षेस के विशेष अधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने समिति के लोगों को बताया कि मानगो नगर निगम में 36 वार्ड होंगे। इनका विकास होगा। बैठक में किरण सिंह, रामेश्वर सिंह, सनाउल्ला अंसारी, श्याम बिहारी सिंह, राजेश पांडेय आदि थे।