- कोर्ट के आदेश के बाद फिर शुरू होगी डोर टू डोर वेस्ट कलैक्शन की प्रक्रिया

- चुनाव के बाद शुरु होगी टेंडर प्रक्रिया

AGRA। सिटी में अब दोबारा डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन किया जाएगा। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर आयुक्त ने इस पर संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सिटी में डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन के लिए टेंडर प्रक्रिया डाली जाएगी।

आखिर क्यों नहीं हुआ काम शुरू

कोर्ट ने डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन न होने को गंभीरता से लेते हुए वेस्ट कलैक्शन कराए जाने के आदेश दिए हैं ताकि सिटी में गंदगी बढ़ न सके, सिटी में पहले काम कर रही अल्ट्रा अरबन कंपनी के सही काम न करने पर उसे डिबार कर दिया गया था।

सिटी में बढ़ रहा गंदगी का बोझ

सिटी में बढ़ रही गंदगी के बोझ से नगर निगम के आला अधिकारी भी परेशान हैं, तमाम प्रयास करने के बाद भी नगर निगम की ओर से हायर की गई अल्ट्रा अरबन कंपनी ने सिटी में डोर टू डोर वेस्ट कलैक्शन नहीं कराया था।

ताकि ताज सिटी में न दिखे गंदगी

सिटी में बढ़ती गंदगी की खबर कोर्ट में पहुंच गई इसलिए हाईकोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए गंदगी के निस्तारण के लिए नई कंपनी को टेंडर देकर काम शुरू करवाए जाने के आदेश नगर आयुक्त को दिए हैं।

पहली कंपनी के जब्त हो गए थे डेढ़ करोड़ रुपए

सिटी में डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन करने वाली अल्ट्रा अरबन कंपनी को नगर आयुक्त द्वारा तीन से पांच बार नोटिस जारी किए गए। यहां तक कि नगर निगम ने काम न करने वाली कंपनी के डेढ़ करोड़ रुपए भी जब्त कर लिए, इसके बाद भी काम शुरु नहीं कराया गया। कंपनी सिटी में सही तरीके से काम भी नहीं कर रही थी और नगर निगम को बराबर गुमराह कर रही थी। आगराइट्स ने नगर आयुक्त को जगह-जगह गंदगी के बारे में कंप्लेन की थी जिस पर कंपनी को नोटिस जारी किया गया था।

'सिटी में डोर टू डोर वेस्ट कलेक्शन की प्रक्रिया चुनाव के बाद शुरू की जाएगी, जिससे सिटी में डोर टू डोर वेस्ट कलैक्शन प्रक्रिया दोबारा शुरू कराई जा सके। पहली कंपनी द्वारा सिटी में काम नहीं कराया गया था जिसके कारण उसे हटा दिया गया.'

इन्द्र विक्रम सिंह, नगर आयुक्त