एक एनआरआई महिला के हसबेंड ने उससे बेवफाई करते हुए दूसरी शादी कर ली। जब उसकी पहली वाइफ को मामले की जानकारी हुई तो उसने महिला थाना में केस कर दिया। अब केस से बचने के लिए हसबेंड अपनी दूसरी वाइफ के साथ मिलकर मामले को दूसरा रूप देने में लग गया है। इस पूरे मामले को लेकर वेडनसडे को दिनभर गहमा-गहमी वाली स्थिति बनी रही। कुल मिलाकर एनआरआई वाइफ मौसेरी बहन व हसबेंड के बीच पीस रही है। अब उसके हसबेंड द्वारा तलाक देने के लिए भी लाखों रुपए की डिमांड की जा रही है।

1991 में सनोली व सुनील की हुई थी शादी
काशीडीह निवासी सनोली पांडेय की शादी वर्ष 1991 ओलीडीह थाना एरिया स्थित डिमना रोड निवासी सुनील पांडेय के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद दोनों अमेरिका चले गए। दोनों वहां टेक्सास में रहने लगे। इस दौरान उनका एक पुत्र भी हुआ। सुनील पांडेय वहां वेल्डिंग का काम करता था।

और छीन गया ग्र्रीन कार्ड
सुनील पांडेय का महिलाओं के प्रति कुछ अलग ही नजरिया था। वह महिलाओं के साथ अक्सर छेडख़ानी किया करता था। अमरिकी महिलाओं के साथ छेडख़ानी करने के आरोप में उसका ग्र्रीन कार्ड छीनकर वापस इंडिया भेज दिया गया।

वाइफ को भेज दिया अमेरिका
इसके बाद सुनील फैमिली के साथ वापस कंट्री आकर दिल्ली में रहने लगा। इस बीच पढ़ाई करने के लिए सनोली की मौसेरी बहन शैरोन भी दिल्ली गई व उनके साथ रहने लगी। वर्ष 2006 में सुनील ने सनोली को बच्चे का हवाला देते हुए कमाने के लिए उसे अमेरिका भेज दिया। सनोली वहां एक होटल में सुपरवाइजर है।

बेटे से कभी नहीं करायी बात
इस दौरान उसका पुत्र आशिष कंट्री में ही रह गया। हसबेंड ने कभी भी आशिष से बात नहीं करवाई। अपने बेटे से मिलने जब वह वापस यहां पहुंची तो उसने देखा कि उसके हसबेंड ने उसकी मौसेरी बहन शैरोन रॉबर्ट के साथ शादी कर ली है और दोनों की एक बेटी भी है। इसके बाद उसने महिला थाना में मामला दर्ज करा दिया।

किया सुसाईड का प्रयास
अब इस कहानी ने दूसरा मोड़ ले लिया है। वेडनसडे को एक महिला के सुसाईड का प्रयास करने की खबर मिली। जब एमजीएम हॉस्पिटल जाकर देखा गया तो पता चला कि वह महिला कोई और नहीं बल्कि सुनील पांडेय की दूसरी वाइफ शैरोन रॉबर्ट है। वह इमरजेंसी में एडमिट है।

सुसाईड के प्रयास से किया इंकार
घटना के बाद शैरोन, उसकी मां व दूसरे लोगों ने कुछ भी बताने से इंकार किया। उसकी मां मामले में कुछ भी बताने से इंकार करती है। इस बीच शैरोन से बात हुई तो उसने बताया कि उसका नाम शैरोन रॉबर्ट है और वह बेल्डिह चर्च स्कूल में टीचर है। उसने सुसाईड के प्रयास से भी इंकार किया। उसने बताया कि उसने गलती से एक्सपायर्ड दवा खा ली थी।

शैरोन ने किया है कोर्ट मैरेज
सुनील पांडेय की एनआरआई वाइफ सनोली का कहना है कि सुनील ने शैरोन से शादी कर ली है और उनकी एक बेटी भी है। बिना तलाक लिए दूसरी शादी के आरोप से बचने के लिए यह सारा ड्रामा रचा जा रहा है। सुनील पांडेय ने शैरोन रॉबर्ट के साथ 19 नवंबर 2005 को कोर्ट मैरेज कर लिया है। इसका प्रमाण कोर्ट का मैरेज सर्टिफिकेट भी है।

मैने शादी नहीं की मेरे पिता का नाम सैमसन राज रॉबर्ट है और हॉस्पिटल में भी हसबेंड के स्थान पर पिता का नाम ही दर्ज है। उसने यह भी कहा कि उसकी अभी शादी नहीं हुई है।
शैरोन रॉबर्ट
सुनील की दूसरी पत्नी

6 साल में एक बार भी मेरे बच्चे से बात नहीं करवाई। जब मैैं वापस पहुंची तो देखा कि बिना तलाक लिए सुनील ने दूसरी शादी कर ली है। शैरोन कोर्ट के मैरेज सर्टिफिकेट के नहीं झूठला सकती है।  
सनोली पांडेय
सुनील की पहली पत्नी