शादी के कार्ड भी बट गए

पूनम के  घर पर शादी की तैयारियां जोरों पर थी। शादी के कार्ड रिश्तेदारों में बट गए थे। वहीं दूसरी ओर महेन्द्र भी शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। लेकिन शादी से महज एक दिन पहले मंगलवार रात महेन्द्र शराब के नशे में धुत होकर पूनम के घर पहुंच गया और सगाई के दौरान पूनम को शगुन के तौर पर दिए गए लहंगे सहित अन्य सामान को लेकर चलता बना। महेन्द्र की इस हरकत से पूनम के घर पर हंगामा होने लगा। जिसके बाद पूनम के पिता कुछ लोगों के साथ रात करीब दो बजे महेन्द्र का पीछा करते हुए पटेलनगर स्थित उसके कमरे पर पहुंचे। जहां महेन्द्र ने दहेज के तौर पर एक लाख रुपए की डिमांड की और दहेज न मिलने पर बारात न लाने की बात कहने लगा। इस बात पर छोटू ने अपनी माली हालत को बताया लेकिन जब बेहद मनाने पर भी  महेन्द्र न माना। तो आखिरकार सभी लोग महेन्द्र के घर से वापस लौट आए।

जांच में सामने आएगी असल वजह

शादी के लिए पूनम के घर पर आए सभी लोगों को जब इस बात का पता चला तो सभी लोग गुस्सा गए। बुधवार सुबह होते ही सभी लोग बिंदाल चौकी पहुंच कर हंगामा करने लगे। पुलिस ने पहले लोगों को शांत किया। फिर छोटू लाल की तहरीर पर आरोपी महेन्द्र के खिलाफ शादी से पूर्व दहेज मांगने का मामला दर्ज किया। चौकी इंचार्ज विक्की टमटा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है, लेकिन अभी महेन्द्र की गिरफ्तारी नहीं की गई है। मामला शादी से पूर्व दहेज मांगने का है जिस कारण मजिस्ट्रेट के आदेश पर ही आरोपी को हिरासत में लिया जा सकता है। जांच के बाद ही असल वजह पता चल पाएगी।