-वैश्य वोटों का होगा धु्रवीकरण, सपा में था मजबूत कद
-गुस्साए सपा नेताओं ने फूंका पुतला, तोड़ी नेम प्लेट
मेरठ: लखनऊ में सपा एमएलसी डॉ। सरोजनी अग्रवाल के भाजपा में शामिल हो गईं। 22 साल साइकिल पर सवारी के बाद सरोजनी अग्रवाल के भाजपा में चले जाने की सियासी गलियारों में काफी चर्चा रही। उधर सरोजनी के पार्टी छोड़ने से सपा कार्यकर्ताओं में रोष है, कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने के अलावा उनकी नेम प्लेट तोड़ दी है।
आजम खेमे में कद्दावर
सपा की सक्रिय राजनीति में शामिल डॉ। सरोजनी अग्रवाल की सपा नेता आजम खां से नजदीकी है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव, शिवपाल, आजम खां जैसे सपा के तमाम बड़े नेता मेरठ आगमन पर डॉ। अग्रवाल के घर अवश्य जाते थे।
चर्चा में रहा कॉलेज
मुलायम सिंह यादव के नाम से मेडिकल कॉलेज को लेकर चर्चा में आई डॉ। सरोजनी अग्रवाल ने मेरठ के लालपुर में मुलायम सिंह यादव मेडिकल कॉलेज खोला है। हालांकि अभी कॉलेज की मान्यता प्रस्तावित है।
सपाइयों ने फूंका पुतला
आक्रोशित सपा नेताओं ने शुक्रवार को जेल चुंगी स्थित पार्टी कार्यालय पर सरोजनी अग्रवाल का पुतला फूंका तो वहीं कार्यालय में कक्ष के बाहर लगी नेम प्लेट तोड़ दी।
---
क्या प्रेशर था? इसकी जानकारी तो नहीं हैं किंतु भाजपा अन्य दलों के नेताओं पर प्रेशर बनाकर उन्हें तोड़ रही है, ये सही नहीं है।
-राजपाल सिंह, जिलाध्यक्ष, सपा
सरोजनी अग्रवाल का भाजपा में स्वागत है। भाजपा के द्वार सभी के लिए खुले हुए हैं।
-करुणेश नंदन गर्ग
भाजपा महानगर अध्यक्ष
बायोडाटा
डॉ। सरोजनी अग्रवाल
शिक्षा-एमबीबीएस, डीजीओ, एमडी
-1995 से सपा कार्यकर्ता के तौर पर राजनीति की शुरुआत।
-1995 से 2000 तक मेरठ में जिला पंचायत सदस्य रहीं।
-1996 से 2010 तक सपा की राष्ट्रीय सचिव रहीं।
-2000 में अनुसूचित जाति व जनजाति आयोग की सदस्य बनीं।
-2009 से 2015 तक सपा में एमएलसी रहीं।
-2015 से पुन: सपा से एमएलसी बनीं।